×

ये क्या! बार डांसर बनने के लिए लड़के ने किया ऐसा काम...

Aditya Mishra
Published on: 25 Sep 2018 11:04 AM GMT
ये क्या! बार डांसर बनने के लिए लड़के ने किया ऐसा काम...
X

मुंबई: महराष्ट्र के नागपुर में एक ऐसा वाकया सामने आया। जिसने एक पल के लिए सभी को हैरानी में डाल दिया। यहां एक 14 साल के लड़के ने सेक्स चेंज कराने के लिए अपनी ही आंटी के घर से पहले 500 ग्राम सोना चुराया और फिर वहां से भाग निकला। वह बार डांसर के घर पर छिपा हुआ था। दोनों सोना बेचने की फिराक में थे। उससे पहले ही मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला

नागपुर में 8 वीं में पढ़ने वाला लड़का बार डांसर के सम्पर्क में आ गया था। धीरे –धीरे वह वह बार डांसर की लाइफस्टाइल से प्रभावित होने लगा। वह बार डांसर बनना चाहता था। उसकी मां उसे छोड़कर किसी और के साथ रहती थी। इसलिए वह अपने मामा के घर पर रहता था। मां के चले जाने के बाद मामा-मामी उसका ध्यान रख रही थे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 'पुलिस ने कहा- लड़के का संपर्क एक बार डांसर से हुआ था, जब वो अपनी मामी के घर आया था।' घर छोड़ने के बाद उसका संपर्क रेहाना धानावट से हुआ, जो एक बार डांसर थी। उसने सर्जरी कराने का वादा किया और क्वैटा कोलोनी के पास रुकने के लिए कहा।

बार डांसर ने लड़के को कुछ दिन वहीं रखा फिर कुछ दिन बाद मुंबई ले गई। बार डांसर लड़के का सेक्स चेंज कराने के लिए डॉक्टर तलाश रही थी और सोना बेचने की फिराक में थी। महीने भर के बाद पुलिस ने लड़के को ढूंढ निकाला। वो मुंबई में रेहाना के घर रुका हुआ था।

क्या कहती है पुलिस

सीनियर पुलिस अफसर संतोष खांडेकर ने कहा- लड़के को सरकारी शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। वो सेक्स चेंज कराने वाला था। उसके दोस्तों ने बताया कि उसे बार डांसर की लाइफस्टाइल काफी पसंद थी। पुलिस ने इस घटना में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें...गुरूजी ऐसे तो बच्चे कैसे ? होटल के बंद कमरे में बार डांसर के साथ ‘डर्टी डांस’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story