×

नेपाली शिकारियों को एसएसबी ने पकड़ा, हथियार, हिरण व नीलगाय का मांस बरामद

यूपी के बलरामपुर जिले में एसएसबी के जवानों ने दो नेपाली शिकारियों को भारतीय सीमा में शिकार करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शिकारी नेपाल मूल के हैं।

Aditya Mishra
Published on: 29 May 2019 6:36 PM GMT
नेपाली शिकारियों को एसएसबी ने पकड़ा, हथियार, हिरण व नीलगाय का मांस बरामद
X

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर जिले में एसएसबी के जवानों ने दो नेपाली शिकारियों को भारतीय सीमा में शिकार करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शिकारी नेपाल मूल के हैं। इन शिकारियों के पास से दो बंदूक, गन पाउडर, हिरन व नील गाय का मांस व खाल बरामद हुआ है। दोनों शिकारियों को एसएसबी जवानो ने गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें...पीएमकेएसवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

बलरामपुर जिला नेपाल राष्ट्र से सटा हुआ जिला है और खुली सीमा होने के कारण मादक पदार्थो व वन्य जीवों की तस्करी करने वालो के लिए यह हमेशा से मुफीद रहा है। एसएसबी की खुफिया जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा में नेपाली शिकारियों के होने की पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद 9वीं वाहिनीं सीमा चैकी गुरूंग नाका एसएसबी जवानो जंगलों में कांबिग शुरू की। सीमा स्तम्भ संख्या 605 (53) के समीप लगभग 03 किमी0 अन्दर शिवानगर के पास कुछ शिकारी जंगली जानवरों को मार कर उनके खाल को व्यापार हेतु निकाल रहे थे।

यह भी पढ़ें...नेपाल भारत से लगी सीमा सील की जानें क्यों

एसएसबी जवानो ने शिकारियों को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो शिकारी घने जंगल का फायदा उठा कर भागने का प्रयास करनें लगे। जवानो नें पीछा कर दोनो नेपाली शिकारियों को दबोंचा लिया। पकड़े गए दोनों शिकारियों के पास हिरन तथा नील गाय के मांस एवं खाल के साथ सिंगल बैरेल 2 बंदूक, 21छर्रे, गन पाउडर 25 ग्राम बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें...नेशनल इन्स्टीट्यूट रैंकिंग में पीजीआई को मिला चौथा स्थान

पकड़े गये शिकारियों ने एसएसबी जवानो की पूछताछ में अपना नाम बीर बहादुर बुड्डा (43) पुत्र चित्र बहादुर बुड्डा निवासी मुंसीनाका, पोस्ट-कोयलाबास, जनपद- डॉन्ग (नेपाल) व ठागू रामधर्ती (52) पुत्र राम बहादुर धर्ती निवासी गड़वा जनपद डॉन्ग (नेपाल) बताया है।

यह भी पढ़ें...दलितों पर हुए हमले पर SC/ST आयोग हुआ गंभीर, जानिये कहां हुए हमले

नवी वाहिनी एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट आशीष नैथानी ने बताया कि गुरुंग नाका सीमा चौकी के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्यवाई की गई है। पकड़े गए दोनों शिकारी नेपाल राष्ट्र के रहने वाले हैं। जिनके पास से बंदूक, हिरण तथा नील गाय की खाल व मांस बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों शिकारियों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story