×

जंगल में शिकार के आरोप में नेपाली गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

टीम ने नेपाल निवासी शिकारी को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से शिकार में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

Anurag Pathak
Reporter Anurag PathakPublished By Dharmendra Singh
Published on: 26 May 2021 6:36 PM GMT
Bahraich
X

वन विभाग की टीम के साथ आरोपी शिकारी (फोटो: सोशल मीडिया)

बहराइच: जंगल में नेपाल का शिकारी अवैध असलहा के साथ प्रवेश किया। शिकारी जंगली जीवों के शिकार में लग गया। भनक लगते ही एसएसबी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने नेपाल निवासी शिकारी को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से शिकार में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। वन विभाग ने रेंज केस दर्ज कर शिकारी को भेज दिया है।

बहराइच वन प्रभाग का अब्दुल्लागंज रेंज का जंगल नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जंगल में अक्सर नेपाली माफिया जंगली जीव के शिकार के फिराक में रहते हैं। अब्दुल्लागंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर वन दरोगा आज्ञाराम, राम विनोद यादव, रमेश चंद्र, सुरेश कुमार और एसएसबी के सहायक निरीक्षक बीरबल सिंह, सुनील व देवरे कुमार की टीम जंगल में गश्त के लिए निकली।
गश्त के दौरान जंगल में शिकारी बंदूक के साथ शिकार की तलाश में दिखा। वन विभाग और एसएसबी की टीम को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने घेरकर शिकारियों को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शिकारी के पास से शिकार में प्रयुक्त बंदूक व अन्य वस्तु बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story