×

Delhi Crime: झज्जर में निक्की यादव का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, श्रद्धा केस की तर्ज पर होगी जांच

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव मर्डर केस में आरोपी साहिल ने अपना गुनाह कबूल किया है। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने शव को फ्रिज में रखा था।साहिल से पुलिस पूछताछ कर रही है।

aman
Written By aman
Published on: 15 Feb 2023 3:22 PM GMT (Updated on: 15 Feb 2023 3:25 PM GMT)
Nikki Yadav Murder Case
X

निक्की यादव और साहिल (Social Media)

Nikki Yadav Murder Case: हरियाणा की झज्जर निवासी निक्की यादव का बुधवार (15 फ़रवरी) शाम उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली की निक्की यादव (Nikki Yadav) हत्याकांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। निक्की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या दम घुटने की वजह से बताया गया है। उसके गले पर निशान भी मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि, निक्की की बॉडी फ्रिज में रखी थी, ऐसे में मौत के सही वक्त को बता पाना मुश्किल है। निक्की यादव के शरीर पर चोट का दूसरा कोई निशान नहीं मिला। विसरा को प्रिजर्व किया गया है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार (DCP Crime Branch Satish Kumar) ने कहा कि, आरोपी साहिल 5 दिन के रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, हमारी कई टीमें काम कर रही हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें, इस मामले की जांच श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की तर्ज पर ही होगी। फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। ठीक उसी तरह जैसे श्रद्धा हत्याकांड में जुटाए गए थे।

क्या है मामला?

निक्की यादव हत्याकांड का आरोपी साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) किसी अन्य महिला से सगाई के बाद 9 फरवरी को निक्की के घर गया था। उसने वहां काफी समय बिताया। जिसके बाद दोनों दिल्ली के अलग-अलग इलाके में गए। फिर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (Nizamuddin Railway Station) चले गए। निक्की का पहले से टिकट तैयार था। बताया जाता है इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ। इसी दौरान साहिल गहलोत ने निक्की यादव का कत्ल कर दिया। जिसके बाद आरोपी 10 फरवरी को मितराऊं गांव पहुंचा। वहां ढाबे में निक्की के शव को ठिकाने लगाया। 10 फरवरी को आरोपी साहिल ने शादी भी रचाई।

दूसरी महिला से शादी को लेकर हुआ था झगड़ा

साहिल गहलोत की दूसरी महिला से शादी के मुद्दे पर तकरार हुई थी। दोनों के बीच कार के भीतर ही झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच 3 घंटे तक लड़ाई हुई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि, लड़ाई बढ़ने पर साहिल ने चार्जिंग केबल से निक्की का गला घोंट दिया। निक्की की मौत के बाद वह घबरा गया। उसने अपने परिवार के ढाबे पर फ्रीजर में शव को छिपाने का फैसला किया।

फ्रिज के भीतर से बरामद हुई थी निक्की की लाश का

आपको बता दें, निक्की यादव (23 वर्ष) का शव वेलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को उसके प्रेमी और हत्याकांड के आरोपी साहिल गहलोत के परिवार के एक ढाबे में फ्रिज से बरामद हुआ था। जिसके बाद हत्या आरोपी साहिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को निक्की का 9 फरवरी का CCTV फुटेज भी मिला है। इसे निक्की का आखिरी वीडियो बताया जाता है। उसको आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में उसके अपने घर में जाते हुए देखा गया था। वीडियो में निक्की अकेली ही नजर आ रही है।

सालों से थे लिव-इन रिलेशनशिप में

बताया जाता है साहिल और निक्की यादव सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। एक पड़ोसी ने बीते दिनों पुलिस को निक्की के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने साहिल गहलोत को ढूंढना शुरू किया। लड़की का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है। पुलिस का कहना है कि, साहिल ने अपनी पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूली है। निक्की के पिता ने साहिल गहलोत के लिए मौत की सजा की मांग की है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story