×

नोएडा: 60 करोड़ की संपत्ति वाले गौ तस्कर की गिरफ्तारी पर साथ आए सात विधायक

सेक्टर-29 पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार का इनामी तीन गौ तस्करों गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आरिफ सरगना है। वह खुर्जा के एक गांव प्रधान है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर के सात विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे।

Aditya Mishra
Published on: 11 May 2019 3:49 PM GMT
नोएडा: 60 करोड़ की संपत्ति वाले गौ तस्कर की गिरफ्तारी पर साथ आए सात विधायक
X

नोएडा: सेक्टर-29 पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार का इनामी तीन गौ तस्करों गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आरिफ सरगना है। वह खुर्जा के एक गांव प्रधान है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर के सात विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। आरोपी के पास 60 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। तीनों आरोपी नोएडा में छिपकर रह रहे थे।



यह भी पढ़ें... मेरठ: पुलिस ने पकड़ा दो ठगों को, 1 करोड़ 70 लाख रुपए बरामद

एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह सेक्टर-8 लाल बत्ती पर गौ तस्कर मौजूद होने की सूचना मिली थी। तस्कर लाल बत्ती पर खड़े होकर दिल्ली जाने की फिराक में थे। स्वाट-1, स्वाट-2 टीम और सेक्टर-20 पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पहचान आरिफ, कासिम और यामीन निवासी खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई है। इनमें आरिफ सरगना है। आरिफ और कासिम सगे भाई हैं।



यह भी पढ़ें... पंजाब के चुनाव कंपेन से ‘गुरु’ गायब, उठ रहे हैं तरह-तरह के सवाल

आरिफ के ऊपर चार हत्या, 7 हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और गौ वध आदि के 50 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं, कासिम पर हत्या, हत्या के प्रयास और गौ वध समेत अन्य मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यासीन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी आरिफ 23 साल से गौ तस्करी कर रहा है। आरोपी ने 2018 में काफी संख्या में गौ वध किया था। स्याना गौ वध कांड के बाद आरिफ की गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। आरोपी काफी समय से नोएडा में छिपा हुआ था। पुलिस से बचनेके लिए जल्दी-जल्दी नोएडा में अपने रहने का ठिकाना बदल देता था। आरोपी अवारा और चोरी के गौ वंश का वध करता था। साल 1996 से अब तक आरोपी गौ तस्करी कर 60 करोड़ से अधिक की संपत्ति का मलिक बन गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के साथ आए थे सात विधायक

स्याना कांड के बाद बुलंदशहर पुलिस गौ तस्करों को जेल भेजना शुरू कर दिया था। तब पुलिस पर फर्जी लोगों को जेल •ोजने का आरोप लगा था। मगर असली गौ तस्कर आरिफ खुलेआम घूम रहा था। पुलिस पर इसको को गिरफ्तार कराने के लिए बुलंदशहर विधान सभाओं के सात विधायक एक साथ आ गए थे। विधायकों ने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया, मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद सातों विधायक उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। आरोपी गौ तस्करी कर 60 करोड़ से अधिक का मलिक बन गया। खुर्जा में आरोपी की तीन मंजिला आलीशान कोठी बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में कई मकान और दुकानें हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मुंह मांगी कीमत लुटा देता है।

यह भी पढ़ें... प्राइवेट अधिकारों को अनुच्छेद 226 के तहत याचिका तय नहीं किया जा सकता: कोर्ट

नाचते हुए था वीडियो वायरल

जब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, तभी उसका एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायलर हुआ था। आरिफ हाथ में तमंचा लेकर एक कॉल गर्ल के साथ नाच रहा था। हालांकि यह वीडियो पुराना था। इस वीडियो ने खुर्जा में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आरिफ ने गौ तस्करी के लिए 50 से अधिक लड़के पाल रखे हैं। ये लड़के सड़क से आवारा गायों को गाड़ी में उठा लेते हैं। इसके अलावा ये लड़के गांवों में किसानों को गुमराह कर उनसे सस्ती कीमत पर गाय खरीद लाते हैं। आरोपी ने खर्जा के पास इस्लामाबाद गांव में एक बूचड़ खाना बना रखा है। इसमे गायों का वध किया जाता है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story