×

Jhansi News: मैं नवाबाद एसओ हूं, पिस्टल दिखाकर छीन ली जंजीर

Jhansi News: मैं नवाबाद एसओ हूं, और पार्षद पति को पिस्टल दिखाते हेतु गले से सोने की जंजीर छीन ली। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पुलिस को देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

B.K Kushwaha
Published on: 16 Aug 2022 4:07 PM GMT
I am Nawabad SO, snatched chain by showing pistol
X

झांसी: पिस्टल दिखाकर छीन ली जंजीर

Jhansi News: मैं नवाबाद एसओ हूं, और पार्षद पति को पिस्टल दिखाते हेतु गले से सोने की जंजीर छीन ली। इसके बाद आरोपी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस (UP Police) ने एक माह बीत जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुस्साए ननि के पार्षदों ने नवाबाद थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दफा 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

नवाबाद थाना क्षेत्र (Nawabad police station area) के अम्बेडकर नगर तालपुरा मोहल्ले में रहने वाले रवीन्द्र कुमार अहिरवार ने पुलिस को सूचना दी कि 21 जुलाई 2022 को वह अपने घर के बाहर था, तभी पांच लोग यात्री होटल से निकले और एक लड़की से छेड़छाड़ की। इसका विरोध किया और लड़की को बचाया।

पिस्टल दिखाते हुए उसके गले से सोने की जंजीर छीन ली

इसी बीच लड़की को गाड़ी में बैठकर वहां से जाने दिया, तभी विपक्षी होटल से आए और उसकी पिटाई की। जाति सूचक शब्द से अपमानित करते हुए कहा कि मैं एसओ नवाबाद हूं, पिस्टल दिखाते हुए उसके गले से सोने की जंजीर छीन ली। शोर मचाने पर विपक्षी चार पहिया गाड़ी में सवार होकर भाग गए।


रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए पार्षदों ने थाने पर दिया धरना

इसकी सूचना चौकी में दी तो पुलिस ने कैमरा आकर चेक किया। उधऱ, कुछ पार्षद नवाबाद थाना पहुंचे। यहां उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पार्षद थाने में ही धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दफा 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अंकित साहू अजित तिवारी ,सूरज कोठारी, किशोरी प्रसाद रायकवार इंदु वर्मा रमा कुशवाहा, अनिल सोनी बन्ति सोनी, पुष्पेंद्र वर्मा, प्रदीप खटीक संजय बालमीक, भरत सेन कन्हैया कपूर आदर्श राय, लालाशर्मा, अवतार खटीक, सुनील रजक, तनिष्क वर्मा, हरिराम वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित।

दो वारंटी गिरफ्तार

रक्सा थाने की पुलिस ने ग्राम बमेर निवासी हरदयाल सिंह व ग्राम डगरवाहा निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वारंट जारी थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story