×

देर रात पेट्रोल पंप पर लूट, दो लोगों को गोली मार फरार बदमाश

shalini
Published on: 28 Jun 2018 6:24 AM GMT
देर रात पेट्रोल पंप पर लूट, दो लोगों को गोली मार फरार बदमाश
X

हरदोई: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के दो लोगों के साथ देर रात पेट्रोल पंप पर लूट हो गई। बताया जा रहा है कि यहां पहले से ही दो बाइक सवार बदमाश मौजूद थे जिन्होंने पम्प कर्मियों को बंधक बना रखा था। जैसे ही इन दोनों को बदमाशों ने आते देखा तो वह वहां से निकलने लगे। इसी बीच पम्प कर्मियों ने शोर कर दिया तो बाइक सवार लोगों ने बदमाशों को रोक लिया। खुद की पोल खुलने के भय से बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी और भाग निकले।

घायल हुए दोनों युवकों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

देर रात हुई इस घटना से हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मी आशीष मिश्रा के अनुसार अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप से करीब 29 हजार का कैश भी लूट ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी है।

shalini

shalini

Next Story