×

पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित, हत्या के केस में फंसे ऐसे

भारत के प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार पर सागर पहलवान हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम जारी किया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shivani
Published on: 18 May 2021 1:52 AM GMT (Updated on: 18 May 2021 4:49 AM GMT)
Sagar Dhankhar murder case
X

पहलवान सुशील कुमार (फोटो सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: बीजिंग ओलंपिक में कास्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारत के प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) पर सागर पहलवान हत्याकांड (Sagar Wrestler Murder Case) में दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम जारी किया है। सुशील कुमार कई दिनों से सुर्खियों में हैं। सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) लगातार हत्याकांड में नाम आने के बाद से हर तरफ ढूंढ रही है, उनके खिलाफ पहले लुक आउट नोटिस जारी किया गया और बाद में एक लाख का नाम घोषित कर दिया गया, हालांकि अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

क्या है सागर पहलवान हत्याकांड

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले छत्रसाल स्टेडियम में दो पहलवानों (Wrestlers) के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें पहलवान सागर की हत्या कर दी गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुशील कुमार का भी नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा एक फ्लैट को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि पहलवान सागर जिस फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहते थे, उस फ्लैट को सुशील खाली करवाना चाहते थे, जिसके लिए सुशील उन पर दबाव बना रहे थे। इसी मसले पर छत्रसाल स्टेडियम में देर रात दोनों गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें 5 पहलवान घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान सागर पहलवान की मौत हो गई।


पुलिस से छिप रहे सुशील कुमार

केस में सुशील कुमार फरार हैं। पीड़ित पक्ष ने सुशील और उनके साथियों पर केस दर्ज कराया है, जिसके बाद से दिल्ली पुलिस को सुशील की तलाश है। इसे लेकर लगातार छापेमारी हो रही है, लेकिन वे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इस बीच सुशील का एक बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि "उस दिन वे हमारे साथी नहीं थे, यह घटना देर रात को हुई। इस मामले के लिए हमने खुद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है कि कुछ अज्ञात लोग हमारे परिसर में कूद गए और झगड़ कर रहे हैं। इस घटना के साथ हमारे स्टेडियम का कोई संबंध नहीं है।'

अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर सुशील बेकसूर हैं तो वह छिपे हुए क्यों हैं? वहीं अगर उन्होनें पुलिस में खुद शिकायत की है तो पुलिस ने उनके खिलाफ ही लुक आउट नोटिस और तलाश में इनाम क्यों घोषित किया?


सुशील क्यों पुलिस के सामने आकर मामले पर पूरी बात नहीं कर रहे हैं? आखिर क्यों वो कानून से डर रहे है। जानकारी ये भी है कि पुलिस ने सागर गुट के दो घायल साथियों के बयान दर्ज किए हैं। इन दोनों ने भी सुशील कुमार नाम लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को आगे बढ़ाते हुए सुशील और बाकी साथियों के घर पर लीगल नोटिस पहुंचा दी गई है।

Shivani

Shivani

Next Story