×

FACEBOOK FRIEND बना कर करते थे कुकर्म और लूट, पुलिस ने किया ARREST

गिरफ्तार सुमित ने बताया कि पीड़ित उसका फेसबुक फ्रेंड था। सुमित ने उसे मिलने के लिए रोहटा क्षेत्र के अरनावली कट में बुलाया था। वहां सुमित के दूसरे साथी पहले से मौजूद थे। सुमित ने पीड़ित के साथ कुकर्म किया और लूट लिया।

zafar
Published on: 22 Nov 2016 3:26 PM GMT
FACEBOOK FRIEND बना कर करते थे कुकर्म और लूट, पुलिस ने किया ARREST
X

FACEBOOK FRIEND बना कर करते थे कुकर्म और लूट, पुलिस ने किया ARREST

मेरठ: पुलिस ने फेसबुक फ्रेंड बना कर कुकर्म और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरधना रोड से 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने अब तक छह घटनाएं करना स्वीकार किया है।

फेसबुक से अपराध

-दरअस्ल, 16 अक्टूबर को एक पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

-पीड़ित ने कहा कि तमंचा दिखा कर बदमाश उनकी स्कूटी, सोने की चैन, एक मोबाइल और छह सौ रूपये छीन कर ले गए।

-मामले में एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने थाना दौराला और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस टीम गठित की और सर्विलांस टीम को सतर्क कर दिया।

-पुलिस ने मंगलवार को सुमित, नितिन, सोनू और देवेंद्र को सरधना रोड के जंगेटी गेट के सामने दबोच लिया।

-छापा मार कर पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया।

कुकर्म और लूट

-आरोपियों से पूछताछ हुई तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। गिरफ्तार सुमित ने बताया कि पीड़ित उसका फेसबुक फ्रेंड था।

-सुमित ने फेसबुक फ्रेंड को मिलने के लिए रोहटा क्षेत्र के अरनावली कट में बुलाया, जहां सुमित के दूसरे साथी पहले से मौजूद थे।

-वहां सुमित ने पीड़ित के साथ कुकर्म किया और लूट की घटना को अंजाम दिया।

-आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर कई लोगों के साथ कुकर्म और लूट की है।

-आरोपियों ने अब तक ऐसी छह घटनाओं के बारे में जानकारी दी है। पुलिस पूछताछ और छानबीन में जुटी है।

आगे स्लाइड में देखिए अन्य फोटो...

FACEBOOK FRIEND बना कर करते थे कुकर्म और लूट, पुलिस ने किया ARREST

zafar

zafar

Next Story