×

कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने फेंका प्लास्टिक बॉल बम, मचा हड़कंप

By
Published on: 23 July 2017 6:09 AM GMT
कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने फेंका प्लास्टिक बॉल बम, मचा हड़कंप
X

कानपुर: कानपुर में बम से हमला करने का बदमाशों ने नया तरीका इजाद किया है। प्लास्टिक की गेंद में बारूद, छोटी लोहे की कील, छर्रे और कंक्रीट भर कर बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फेंक दिया। किस्मत रही कि यह बम फटा नहीं। यदि फट जाता तो परिवार के सदस्य घायल हो जाते।

जब प्रॉपर्टी डीलर ने बॉल बम देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बम को पानी की बाल्टी में डाल कर डिफ्यूज किया।

क्या है पूरा मामला

-बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन में रहने वाले गुड्डू सोनी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।

-परिवार में पत्नी गीता बड़े बेटे आयुष और छोटे बेटे डूग्गु के साथ रहते हैं।

-इनका मकान तीन मंजिला बना हुआ है, जिसमें नीचे के पोर्शन में विनय सचान किराये पर रहते हैं।

-तीसरे पोर्शन में आशीष भट्ट अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। दूसरे पोर्शन में गुड्डू सोनी रहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए पूरी घटना

-शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गुड्डू सोनी के कमरे में बारूद से भरा हुआ गेंद फेंक कर मारा, लेकिन वह फटा नहीं।

-जब गुड्डू ने बारूद से भरा गेंद देखा तो हड़कंप मच गया।

-पूरे क्षेत्र के लोग इकठ्ठा हो गए और और पूरे मकान को खाली कर दिया गया।

-इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पार पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने बम को पानी की बाल्टी में डाल कर डिफ्यूज कर दिया।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है पुलिस का कहना

-गुड्डू सोनी के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं है।

-दो लड़के बाइक से आए, उन्होंने मेरे घर पर प्लास्टिक की गेंद में भर कर बारूद फेंका।

-लेकिन वह फटा नहीं मैं अपने परिवार के साथ कमरे में था। इसके बाद मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

-पुलिस घटना की जांच कर रही है।

क्या है पुलिस का कहना

एसपी साउथ अशोक वर्मा के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने प्लास्टिक की गेंद में कुछ भर कर प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फेंका। इसकी जांच की जा रही है कि उसमें क्या था?

Next Story