×

Jhansi: रक्षाबंधन पर बाइक सवारों ने की महिला के साथ छेड़छाड़, आंख में मिर्ची डालकर छीने जेवरात

Jhansi: रक्षाबंधन पर्व पर बाइक सवार तिलंगे ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आंख में मिर्ची डालकर सारे जेवरात छीन लिए।

B.K Kushwaha
Published on: 12 Aug 2022 5:09 PM GMT
Kannauj News In Hindi
X

Crime। (Social Media)

Jhansi: त्यौहार आते ही फिर से बाइक सवार तिलंगे सक्रिय हो गए। रक्षाबंधन पर्व (Rakshabandhan festival 2022) पर तिलंगों ने पहली वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आंख में मिर्ची डालकर सारे जेवरात छीन लिए। शोर मचाने पर तिलंगे धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी मगर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

बाइक सवार तिलंगे ने महिला से की छेड़छाड़

टहरौली थाना क्षेत्र (Tehrauli police station area) के ग्राम पसरानी की रहने वाली सुनीता देवी अपने पति उपेंद्र के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी। टहरौली के मैनरोड स्थित गड़ीकरगाय के पास बाइक सवार तिलंगे आए और महिला से छेड़छाड़ करना शुरु की। जब महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

घटना की टहरौली थाने की पुलिस को दी सूचना

इसके बाद बदमाशों ने महिला का पर्स, मोबाइल फोन, मंगलसूत्र और कान के टाप्स छीन लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। इस घटना की सूचना टहरौली थाने की पुलिस को दी।

इस क्षेत्र में आए दिन लूटपाट की हो रही वारदातें

दंपति ने बताया कि वह लोग बदमाशों को पहचान नहीं सकते हैं। सबसे पीछे बैठा बदमाश तमंचा लिया हुआ था। उधर, लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन लूटपाट की वारदातें हो रही है। मैन रोड पर इस माह पांचवी वारदात है, लेकिन पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। पेट्रोलिंग गश्त व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। इस मामले में पीड़ित महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायती पत्र दिया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story