×

शर्मनाक: बहन की सहेली के भाई ने किया मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

मैनपुरी में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसकी बहन की सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया है।

Praveen Pandey
Reporter Praveen PandeyPublished By Ashiki
Published on: 15 May 2021 2:30 PM GMT
rape case
X

सांकेतिक फोटो 

मैनपुरी: जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम बिछवा निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ उसकी सहेली पारुल के घर गई थी, जहां उसकी बड़ी बहन और सहेली पारुल पड़ोस में ही दूसरी सहेली के घर चली गईं। 25 वर्षीय आरोपी सत्यवीर और उसकी बड़ी भाभी घर पर ही थे। सत्यवीर और भाभी में सांठगांठ हो गई तभी भाभी ने 12 वर्षीय किशोरी को पानी पिलाया पानी पीते ही किशोरी को नींद और चक्कर आने लगे, जिसके बाद किशोरी को भाभी ने कमरे में लेटने को कहा, किशोरी कमरे में लेट गई।

इसका फायदा उठाते हुए आरोपी सत्यवीर ने किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ बलात्कार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। किशोरी ने पूरी घटना घर आने पर अपनी मां को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की रिपोर्ट पीड़िता की माँ ने थाना बिछवा में आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी को गंभीर अवस्था में देखते हुए चिकित्सा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही है।

Ashiki

Ashiki

Next Story