×

Sagar Dhankar Murder Case: सुशील कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 25 जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा (Sagar rana ) की हत्या के मामले में आरोपी सुशील कुमार (Sushil Kumar) की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Jun 2021 3:49 PM GMT
Sushil Kumar
X

एक मैच के दौरान सुशील कुमार ( फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Sagar Dhankar Murder Case: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा (Sagar rana ) की हत्या के मामले में आरोपी सुशील कुमार (Sushil Kumar) की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार की न्यायिक रिमांड को 25 जून तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं सुशील को नौ दिने की न्यायिक रिमांड के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया।

बता दें कि पहलवान सुशील पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने सुशील कुमार पर हत्या का साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि उसके पास सुशील कुमार के खिलाफ पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस हैं। जिनमें वो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सागर की पिटाई करते देखाई दिए रहे हैं।

इस हत्या में सबसे मुख्य आरोपी पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) और उसके सहयोगी अजय बक्करवाला को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 23 मई को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं हत्या करने के बाद दोनों आरोपी 4 मई को फरार हो गए.। जिसके बाद पुलिस ने पहलवान सुशील पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि दूसरा आरोपी अजय पर 50 हजार का इनाम रखा गया था।

आपको बताते चलें कि इस हत्या में मुख्य आरोपी सुशील कुमार और उनके साथा अजय बक्करवाला, विजेंदर उर्फ बिंदर, प्रिंस, भूपेंद्र, मोहित, गुलाब, मंजीत, अनिरुद्ध और रोहित करोर समेत कुल 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा को सुशील और उनके साथियों ने अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने किया सुशील को गिरफ्तार ( फोटो सोशल मीडिया)

जिसके बाद छत्रसाल स्टेडियम सुशील के साथ उसके साथियों ने मिलकर पहलवान सागर को जमकर पिटाई की। जिसके बाद सागर गंभीर रुप से घायल हो गया था और इलाज के बाद उनके दम तोड़ दिया। जिसके बाद सुशील पुलिस से बचते हुए भाग रहे थे। जिन्हें 23 मई को गिरफ्तार किया गया था और दो जून को नौ दिन की हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था। इस बीच जांच के दौराना पुलिस के हाथ स्टेडियम का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें सुशील अपने साथियों के साथ मिलकर सागर की पीटाई कर रहा है। फिलहाल सुशील को जेल भेज दिया गया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story