×

बनना था दुनिया का खौफनाक अपराधी, बोला- मां कहती है, हत्या करो पर कोर्ट में पेश हो जाया करो

sujeetkumar
Published on: 6 Jan 2017 1:28 PM GMT
बनना था दुनिया का खौफनाक अपराधी, बोला- मां कहती है, हत्या करो पर कोर्ट में पेश हो जाया करो
X

पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी

सहारनपुर : दीवानी कचहरी की सदर जेल से फरार ईनामी अपराधी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी (बिल्लू सांडा) को मीडिया से रूबरू कराया जहां उसका बयान सभी को चौंका देने वाला था। बिल्लू ने कहा, 'मुझे मर्डर करने का शौक है। मेरी मां कहती है, कि जितनी मर्जी हो हत्या करो, पर हमेशा कोर्ट में पेश हो जाया करो।' आरोपी पर हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी जैसे 16 मामले दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला ?

कोतवाली मंडी क्षेत्र के 62 फुटा रोड निवासी नदीम उर्फ बिल्लू सांडा पर तीन हत्या के साथ ही कई मामलो में केस दर्ज है। आरोपी डेढ़ साल से सहारनपुर की जेल में बंद था। जो 4 जनवरी की शाम कोर्ट में पेशी के दौरान सदर जेल की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। जिसके साथ तीन और कैदी भागे थे। भागने के बाद वह फिर अपराध की दुनियां में चला गया । उसने इंद्रा चौक निवासी प्रोपर्टी डीलर के घर जाकर रंगदारी मांगी थी। जो पैसा ना मिलने पर उसे मारने के इरादे से था।

पुलिस ने किया था अलर्ट जारी

कैदियों के फरार होने के बाद एसएसपी भरत सिंह यादव ने शहर में अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को थाना कुतुबशेर पुलिस ने सबदलपुर तिराहे के पास से बिल्लू सांडा को अरेस्ट किया था। बेखौफ अंदाज में बिल्लू सांडा ने कहा उसे मर्डर करने का शौंक है। वह दुनिया का बेताज बादशाह बना चाहता है। वह पांच और लोगों की मौत करने की फिराक में था।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

ज्यादा समय तक नहीं रख पाओगे जेल में

पुलिस कस्टडी में नदीम उर्फ बिल्लू सांडा ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि उसे ज्यादा समय तक पुलिस जेल में नहीं रख पाएगी। वह छह माह के अंदर दोबारा फरार हो जाएगा। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कालरा से कहा कि मुझे माफ कर देना साहब। क्योंकि, मैने आप पर गोली चलाई, जब मेरे हाथ में हथियार आ जाता है, तो मुझे कुछ नहीं दिखाई देता। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जारी है। पूछताछ में सांडा ने साफ कहा कि अगर वह पकड़ा नहीं जाता तो एक महिला सहित पांच लोगों की हत्या कर देता।

क्या कहा एसएसपी भरत सिंह यादव ने

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहान कि बुधवार की शाम 5 बजे कोर्ट से पेशी कराकर 25 बंदियों को सदर जेल में बंद किया गया था। बंदियों की गिनती के दौरान 4 कैदी कम थे। सिपाही रामकुमार और संजीव ने जेल में जाकर देखा तो वहां से 4 कैदी फरार थे। जो जेल की खिड़की तोटकर भागे थे। जिसमें एक आरोपी 62 फुटा रोड निवासी नदीम उर्फ बिल्लू सांडा, लूट और डकैती का आरोपी बेसर निवासी हाजीपुर, असलम दौलतपुर निवासी थे। जो मादक पदार्थों की बिक्री के आरोप में जेल में बंद था। हारून निवासी सादीपुरा यमुनानगर से फरार हो गए था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में केस दर्ज हुआ था। लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पैंड और केस दर्ज कर जेल भेजा गया था।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story