×

सपा मंत्री राम मूर्ति सिंह के प्रचार वाहन ने 14 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

By
Published on: 29 Jan 2017 4:00 AM GMT
सपा मंत्री राम मूर्ति सिंह के प्रचार वाहन ने 14 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत
X

sahjahanpur

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार प्रचार वाहन ने रोड के किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रचार वाहन सपा के मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा का है।

-राम मूर्ति सिंह वर्मा ददरौल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हैं।

-सपा प्रत्याशी का प्रचार करने के बाद जब वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था, तभी रोड किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया।

-जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

-इसके बाद पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

-दरअसल आज सपा के मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा ददरौल विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।

-सपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन प्रचार करके वापस लौट रहा था।

-बताया जा रहा हैं कि जब प्रचार वाहन कुररिया गांव से वापस लौट रहा था। प्रचार वाहन काफी तेज स्पीड में था।

-तभी हीरपुर गांव के रहने वाले 14 साल के अरूण कुमार पुत्र सत्येंद्र कुमार रोड के किनारे खेल रहा था।

-तभी तेज रफ्तार प्रचार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

-पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है।

-आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Next Story