×

मां की करनी की मासूमों को मिलेगी सजा, महिलाओं के साथ बच्चे भी जाएंगे जेल

sujeetkumar
Published on: 12 Jan 2017 8:24 AM GMT
मां की करनी की मासूमों को मिलेगी सजा, महिलाओं के साथ बच्चे भी जाएंगे जेल
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में दो दिन पहले चंदन लकड़ी की तस्करी करते हुए सात महिलाओं सहित एक युवक को अरेस्ट किया था। तस्करी कर रही महिलाओं की गोद में पांच बच्चे भी है। जिनकी उम्र महज डेढ़ साल से तीन के बीच है। लेकिंन सोचने वाली बात यह है, कि इन मासूमों को बेगुनाह होकर भी जेल की सजा काटनी पड़ेगी। आरोपी महिलाओं की पूछताछ के बाद एक युवक को भी जेल भेज गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को अरेस्ट किया गया है।

क्या है मामला

चंदन लकड़ी के तस्करी के मामले में 13 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले बताएं जा रहे हैं।

शाहजहांपुर एसपी केबी को एसटीएफ से सूचना मिली थी कुछ महिलाएं और युवक चंदन की तस्करी करने जा रहे हैं।

जिससे बाद हरकत में आए एसपी ने जिले भर के थानों पर सूचना देकर सभी थाना अध्यक्षों को एलर्ट कर चेकिंग अभियान चलाया था।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस ने जलालाबाद बस अड्डे से एक बस की छत से सात कपड़े की पोटली बरामद की थी।

जिसमे चंदन की लकड़ी मिली थी।

पूछताछ में चौकाने वाला मामला सामने आया था।

जिसमे पुलिस को पता चला था कि तस्करी करने वाले कोई युवक नहीं बल्कि महिलाएं हैं।

बस में से सात महिलाओं सहित एक युवक को अरेस्ट कर लिया गया।

महिला आरोपियों में पांच विवाहिता है।

वहीं दो महिलाएं अविवाहित हैं।

विवाहिता महिलाओं के पांच बच्चे भी है।

जिनकी उम्र डेढ़ साल से तीन साल के बीच है।

आगे की स्लाइड में जेल भेजे गए आरोपियों के नाम...

जेल भेजे गए आरोपियों के नाम

जेल जाने वाले सभी आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी के रहने वाले ।

जिसमें जिस्मानी के बेटे सर्कस, पिंदई पत्नी चमान, जरैना पत्नी एजाज, जुलसाना पत्नी जुबराज, जुलीसा पत्नी नजरे लाल, आबिमा पत्नी नहीराम, अंजरिया पत्नी टीपू, हसन के बेटे गजलाल सुजेश कंवरपाल, सुबराज, सर्जन राम सिंह और सहराज शामिल हैं।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story