×

उद्योगपति संजीव के किडनैपर्स ने मांगी 100 करोड़ की फिरौती, दहशत में परिवार

By
Published on: 24 July 2017 10:41 AM GMT
उद्योगपति संजीव के किडनैपर्स ने मांगी 100 करोड़ की फिरौती, दहशत में परिवार
X

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के सुहाग नगरी में उद्योगपति संजीव गुप्ता के अपहरण ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने 100 करोड़ की फिरौती की मांग की है। संजीव गुप्ता के परिवार वाले दहशत में हैं कि 100 करोड़ न देने पर कहीं बदमाश उनकी हत्या न कर दें। फिलहाल संजीव गुप्ता का परिवार संजीव गुप्ता को सही सलामत लाने की बात कह रहे हैं। संजीव गुप्ता का शनिवार की शाम 5:45 में होटल से घर आते समय अपहरण हुआ था।

क्या है पूरा मामला

उद्यमी और हाईवे स्थित रेस्टोरेंट के पार्टनर व बीसी संचालक संजीव गुप्ता शनिवार शाम रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। वह पौने छह बजे करीब रेस्टोरेंट से घर के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उनके दोनों फोन भी तभी से बंद हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस टीमें देर रात उद्यमी की तलाश में जुटी है।

संजीव गुप्ता शहर के एक चूड़ी कारखाने के साथ ही सागर रत्ना रेस्टोरेंट में भी पार्टनर हैं।

यह भी पढ़ें: दहशत में व्यापारी, कांच नगरी में उद्योगपति संजीव गुप्ता का अपहरण!

क्या करते हैं संजय गुप्ता

-रीयल एस्टेट के प्रोजेक्ट से जुड़े संजीव का बीसी का भी काम है।

-सूत्रों के मुताबिक संजीव की बीसी विदेशो में खुलती थी यानी कि संजीव का बीसी का काम अंतराष्ट्रीय स्तर पर था।

-शनिवार को वह अपने रेस्टोरेंट गए थे।

-परिजनों के मुताबिक शाम पौने छह बजे करीब वह रेस्टोरेंट से कार यूपी 83 एसी 4100 से घर के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे।

-परिजनों ने परिचितों को जानकारी दी, तो कई परिचित संजीव के घर पर पहुंच गए।

-इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई।

-जिले के सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इधर, संजीव के लापता होने की खबर पर उद्योग जगत में सनसनी फैल गई।

-बाद में थाना टूंडला के प्रभारी उनके घर पहुंचे।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है उनके परिवार का कहना

क्या है उनकी पत्नी का कहना

उनकी पत्नी सारिका ने अपहरण की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-इसमें उन्होंने कहा कि उनकी शाम 5.30 बजे पति से बात हुई थी।

-उन्होंने बताया था कि रेस्टोरेंट में मीटिंग खत्म हो गई है और वे घर के लिए निकलने वाले हैं।

-उसके बाद से उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं।

सूदखोरी का मामला रहा था चर्चित, दर्ज है मुकदमा: पिछले दिनों संजीव गुप्ता सूदखोरी के मामले में भी सुर्खियों में रहे थे। सुहाग नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर उनके खिलाफ तहरीर दी थी। विकल्प गुप्ता ने कहा कि कल रात करीब एक बजे उन्हीं के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है कि अगर 100 करोड़ नहीं दिए तो संजीव गुप्ता की मौत होगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। हम चाहते हैं कि वह सही सलामत वापिस आ जाएं।

क्या कहना है एसएसपी अजय पांडे का

अजय पांडे एसएसपी ने कहा कि 22 तारीख को इनकी गमशुदगी की तहरीर मिली है। इनकी गाड़ी अलीगढ़ से मिली है और इनके परिवार वालो ने अभी फिरौती की तहरीर नहीं दी है और जो मेसिज फिरौती का वायरल हो रहा है। उसकी जांच कराई जा रही है। इसमें 5 टीम गठित कर दी गई है। मैं खुद मोनिटरिंग कर रहा हूं।

बता दें कि 2 महीने पहले भी एक और बड़े उद्योगपति संजय मित्तल का अपहरण हुआ था, जिन्हें पुलिस ने देर शाम को बरामद कर लिया था।

Next Story