Sant Kabir Nagar Crime News: दिव्यांग युवती को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी, मुंह दबाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग युवती से मंगलवार को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 30 Dec 2021 10:09 AM GMT
Sant Kabir Nagar Crime News:
X
क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Sant Kabir Nagar Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संतकबीर नगर जिले से फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। संतकबीरनगर जिले में एक दिव्यांग युवती से मंगलवार को एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस (Police) ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।

क्या है पूरा मामला

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग युवती से मंगलवार को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता का पिता कोटेदार के घर अनाज लेने गया था। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। पिता के घर पहुंचने पर उसने आपबीती बताई।

देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दिव्यांग युवती (देखने में असमर्थ) मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसी दौरान मौका देख पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

आरोप है कि युवक ने युवती की दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए उसको कमरे में ले जाकर अंदर से बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। घर पहुंचने पर बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता पीड़ित दिव्यांग बेटी को लेकर शाम को कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता दोनों आंख से देख नहीं सकती है। आरोपी उसका पड़ोसी है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल जांच को भेजा जाएगा। घटना के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story