×

Sant Kabir Nagar Crime News: पंखे से लटकता मिला पत्नी का शव, पति देख सन्न-गन्न, सास-ससुर फरार

Sant Kabir Nagar Crime News: संतकबीरनगर जिले सनसनीगेज वारदात हुई है। यहां एक विवाहिता(Married Women) ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 July 2021 6:13 AM GMT
Sensational incident took place in Kanpur countryside.
X

फांसी की प्रतीकात्मक फोटो-सोशल मीडिया 

Sant Kabir Nagar Crime News: यूपी के संतकबीरनगर जिले सनसनीगेज वारदात हुई है। यहां महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तूपुर एक विवाहिता(Married Women) ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी मची हुई है।

गांव में हुई इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को अपनेेे कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्ययक कार्यवाही मेंं शुरू कर दी है।

ससुराल वाले विवाहित को प्रताड़ित करते

आपको बता दें कि महुली रामवृक्ष यादव की पुत्री प्रीति का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व चोलखरी गांव के डड़वा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र माता प्रसाद के साथ हुई था। इस बारे में ग्रामीणों की माने तो विवाह के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे।

ऐसे मे आज सुबह बंद कमरे में संदिग्ध स्थितियों में प्रीति यादव का शव छत के पंखे में दुप्पटे के फंदे के सहारे से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। फिलहाल मृतका के ससुर माता प्रसाद, सास राम रथी मौके से फरार हो गए।

पंखे से प्रीति को झूलता देखा

इस बारे में पति वीरेंद्र यादव के अनुसार, वह जरूरी कार्य से मुखलिसपुर गया हुआ था। वापस घर लौटा तो शांति थी मौके से उसके माता पिता गायब थे। पत्नी के कमरे की तरफ गया तो दरबाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब जवाब नही मिला तो वह फाटक तोड़कर कमरे में दाखिल हुआ। पंखे से प्रीति को झूलता देख वह सन्न रह गया।

फिर आनन फानन में शव को नीचे उतार दिया। पुलिस को तत्काल ही सूचना दी गई। जिसके बाद एसओ धर्मेन्द्र कुमार सिंह व एसएसआई प्रमोद कुमार यादव मयफोर्स मौके पर तत्काल पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया। ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। एसओ महुली धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी बक्शे नही जाएंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story