×

सड़ी-गली हालत में मिला दंपत्ति का शव, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में मचा हड़कंप

By
Published on: 17 July 2017 5:37 AM GMT
सड़ी-गली हालत में मिला दंपत्ति का शव, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में मचा हड़कंप
X

मेरठ: लिसाडी गेट थाना क्षेत्र में देर रात एक बंद मकान में दंपत्ति के सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर वार किया गया है। गोली मारी गई है और तेजाब से चेहरा भी जलाया गया है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि करीब तीन-चार दिनों पहले हत्या की गई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

10 साल पूर्व हुई थी शादी

-लक्खीपुरा गली-18 में रहने वाली भोली पुत्री अनवार की शादी करीब 10 साल पहले हापुड़ के रहने वाले समीर के साथ हुई थी।

-पुलिस के मुताबिक शादी के तीन साल बाद समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

-जिसके बाद पति की हत्या के आरोप में भोली जेल गई थी। वह दो साल बाद जमानत पर छूटकर आई थी।

-भोली ने इस वर्ष 11 मार्च का रेहान गार्डन के रहने वाले सलीम पुत्र मोबीन से शादी की थी। 2 जुलाई से दंपत्ति लक्खीपुरा के किराए के मकान में रहता था।

चारपाई पर मिले दोनों शव

-रविवार देर शाम को पास में ही रहने वाले लोगों को दुर्गंध उठने पर पुलिस को जानकारी दी।

-मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा, तो सबके होश उड़ गए। चारपाई पर भोली और सलीम के शव पड़े थे।

-दंपत्ति के शव के पास में ही सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि पुलिस घटना को अवैध संबध के चलते मान रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंडल के जिलों में 3,218 बच्चे नहीं जाते स्कूल, आज भी हैं शिक्षा से वंचित

-पुलिस के मुताबिक भोली का पति सलीम मोबाइल चोरी करता या लूटता था। माना जा रहा है कि मोबाइल की तलाश में हत्यारोपी घर में आए हो।

-भोली के भाई सादिक ने बताया कि उसने 12 जुलाई को सलीम के घर के पास अपना ठेला लगाया था।

-इसके बाद सलीम का अपने दोस्त और उसके भाई के साथ किसी मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया था।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है पुलिस का

दूसरी शादी से खुश नहीं थे परिजन

-एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस के मुताबिक भोली के परिजन उसकी दूसरी शादी से खुश नहीं थे।

-बताया जा रहा है कि पति की हत्या के बाद उसके किसी युवक संबध थे। जिसके बाद उसकी हत्या हो गई थी।

-बताया जा रहा है इस बार पति समेत उसकी भी हत्या हो गई है। किसी ने गुस्से में आकर भोली की भी हत्या की हो।

-वही घटना में एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि दंपत्ति हत्या में पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

-भोली की मां ने शादाब उर्फ चूहा और परवेज पुत्र जीमल निवासी मजीदनगर, इफ्रितखार उर्फ नौला और फतेह निवासी लक्खीपुरा को नामजद किया है। पुलिस ने एक आरोपी फतेह को गिरफ्तार किया है।

Next Story