×

कैंटर ने एक परिवार के 4 लोगों को कुचला, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी

By
Published on: 12 Oct 2016 4:13 AM GMT
कैंटर ने एक परिवार के 4 लोगों को कुचला, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी
X

सहारनपुरः दशहरा पर्व एक परिवार के लिए अमंगल साबित हुआ। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर अनियंत्रित कैंटर ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे कैंटर चालक को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। त्योहार के दौरान हुई चार मौतों से मृतकों के गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के चंदेना कोली गांव निवासी विनोद, पत्नी बबीता, दो बेटो को लेकर नागल कस्बा स्थित रिश्तेदारी में शादी में आया था। शादी संपन्न होने के बाद पूरा परिवार मंगलवार की शाम को बाइक से घर लौट रहा था। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एमएलडी इंटर कालेज के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने चारों को कुचल दिया। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में मचा कोहराम

इस बात का पता चंदेना कोली गांव में लगा तो मृतक विनोद के परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पूरा गांव जिला हॉस्पिटल पहुंच गया। हादसे के बाद भाग रहे कैंटर चालक को नागल पुलिस ने पीछा कर अरेस्ट कर लिया।

Next Story