×

शामली पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

कांधला पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कांधला थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की है। जहां से पुलिस ने दो दर्जन से अधिक बने और अधबने तमंचे बरामद किए है। साथ ही कांधला पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार भी किया है। जबकि आरोपी के दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। कांधला पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद अवैध हथियार अपने कब्जे में कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

priyankajoshi
Published on: 4 Nov 2017 11:12 AM
शामली पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद
X

शामली: कांधला पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कांधला थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की है। जहां से पुलिस ने दो दर्जन से अधिक बने और अधबने तमंचे बरामद किए है।

साथ ही कांधला पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार भी किया है। जबकि आरोपी के दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। कांधला पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद अवैध हथियार अपने कब्जे में कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दरअसल, यह मामला कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती का है। जहां पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है। जिसमें दो दर्जन से अधिक बने और अधबने तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस को आते देख दो अन्य आरेपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोमीन बताया है। जो कांधला कस्बे के मौहल्ला नई बस्ती का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई सालों से अवैध हथियार बनाने का कारोबार करते आ रहे थे। पुलिस ने बरामद असलाह को कब्जे में कर थाने ले आई है और पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्या कहना है थानाअध्यक्ष का?

थानाध्यक्ष कांधला ओपी चौधरी ने बताया कि इस समय निकाय चुनाव चल रहा है। हम लोगो ने मुखबिर लगा रखे थे इसकी सूचना रात को मुखिबीर द्वारा दी गई कि कांधला कस्बे में तमंचे की फैक्ट्री चल रही है। मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा जिनमें 12 तमंचे और 8 अध बने है और कुछ नाले व उपकरण बरामद हुए है। आरोपी लिसाढ़ गांव का रहने वाला है। और इस वक्त जन्नत कलोनी में मोबीन के घर रह रहा था। इसका एक साथी सलीम दोनों दिखाने के लिए भट्टे पर काम करते है। असल में अवैध तमंचे बनाते है। दोनों चाचा भतीजे है। इनकी अपराधिक जांच की जा रही है। ये हथियार चुनाव में प्रयोग के लिए बनाए जा रहे थे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!