×

Sitapur Crime News: बेखौफ बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

Sitapur Crime News: सीतापुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Divyanshu Rao
Published on: 2 Aug 2021 3:35 PM GMT
Sitapur Crime News
X

घायल महिला की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर महिला के सिर पर धारदार हथियार मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया।

जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाश घर से लाखों रुपए का सामान लूट कर फरार हो गए। यह वारदात तामसेन गंज चौकी के ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट कॉलोनी की है। जिसके बाद पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वारदात की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला पर किया हमला

वहीं घायल महिला के देवर रजनीश मिश्रा का कहना है कि घर पर भाभी हमारी अकेली थी। इसी दौरान बदमाश आए और उन्होंने भाभी के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हुई है। जिसके बाद बदमाश लाखों रुपए पर सामान लूट कर फरार हो गए।

घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शहर कोतवाली इलाके के कलेक्ट्रेट कॉलोनी में कोषागार ऑफिस में तैनात बाबू सरोज मिश्रा के घर में घुसकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग थे।

मामले की छानबीन करती पुलिस

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि महिला के द्वारा बताया है कि दो लड़के अंदर घुसे थे। घर में महिला अकेली थी। जिसके बाद यह वारदात हुई है। महिला पर हमला किया है। जिसमें महिला घायल हो गई। और जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही जांच के बाद ही आगे की कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गयी है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story