×

BJP नेता को सपा समर्थकों ने मारी गोली, पांच के खिलाफ केस दर्ज

sujeetkumar
Published on: 8 April 2017 12:37 PM GMT
BJP नेता को सपा समर्थकों ने मारी गोली, पांच के खिलाफ केस दर्ज
X

संभल: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दवत्रा में शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) नेता भुवनेश यादव की सपा समर्थकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भुवनेश घर पर पत्नी के साथ चाय पी रहे थे, उसी वक्त घर में घुसे सपा समर्थकों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, और मौके से फराफ हो गएं।

क्या है मामला?

-मामला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दवत्रा का है।

-भुवनेश यादव बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे।

-शुक्रवार रात वह घर पर पत्नी के साथ चाय पी रहे थे, तभी सपा समर्थकों ने उनके घर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

-गोली सीधा उनके शरीर से जा लगी जिससे उनकी मौत हो गई।

-उनकी पत्नी के मुताबिक सपा के समर्थक दुर्गेश और उमेश की लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही थी।

-वह भुवनेश को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

-दुर्गेश और उमेश जब घर में घुसे तो उनके पास अवैध हथियार मौजूद थे।

-पुलिस ने दुर्गेश और उमेश सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story