×

कलयुगी पिता 6 साल तक बेटी के साथ करता रहा रेप, मां ने भी दिया साथ

By
Published on: 8 Sep 2016 4:37 AM GMT
कलयुगी पिता 6 साल तक बेटी के साथ करता रहा रेप, मां ने भी दिया साथ
X

मेरठ: एक सौतेले पिता ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने 6 साल तक अपनी बेटी से रेप किया। इतना ही नहीं जब बेटी ने इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसने भी पिता का साथ दिया। किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसका दो बार गर्भपात भी कराया गया है।

शादी बाद सामने आया मामला

-मुजफ्फरनगर के मंडी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के पति की करीब दस वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

-इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली और परिवार को लेकर सहारनपुर में शिफ्ट हो गए।

-उसके बाद से मां और सौतेला पिता ने किशोरी की पढ़ाई छुड़वा दी।

-जिसके बाद सौतेला पिता ने किशोरी के साथ रेप करना शुरु कर दिया।

-बताया कि सौतेला पिता और मां ने डेढ साल में दो बार गर्भर्पात कराया है।

-किशोरी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

घिनौनी हरकत मां ने दिया साथ

-पीड़ित किशोरी ने अपनी मां पर इस हरकत में शामिल होने का आरोप लगाया है।

-उसने बताया कि सौतेला पिता के दुष्कर्म करने पर मां उसका साथ देती थी।

-इसी साल 19 मई को उसकी शादी लिसाड़गेट क्षेत्र में कर दी गई।

-वहां पीड़िता के पति के सामने असलियत आई तो पीड़िता के साथ पति महिला थाने पहुंचा।

-उसने सौतेला पिता के खिलाफ दुष्कर्म और मां पर साजिश रचने का आरोप में केस दर्ज किया है।

-इस मामले में महिला थाना एसओ बबीता तोमर का कहना है कि पीड़िता ने अपने सौतेला पिता पर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story