×

चोरी के आरोप में पांच युवकों को मिली तालिबानी सजा, हालत गंभीर

By
Published on: 4 Aug 2017 7:04 AM GMT
चोरी के आरोप में पांच युवकों को मिली तालिबानी सजा, हालत गंभीर
X
चोरी के आरोप में पांच युवकों को मिली तालिबानी सजा, हालत गंभीर

बहराइच: कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोडहिया नं. तीन में चोरी के आरोप में पांच लोगों को कुछ लोग घर से बुला ले गए और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने पेट्रोल डालने का प्रयास करने के साथ करंट लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों को बंधन मुक्त कराया। पिटाई के चलते पांचों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पाकर एएसपी, सीओ के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। तकरीबन 4 घंटे तक ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व प्राण घातक हमला सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य फरार चल रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

-एसओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि नौ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गोडहिया निवासी अजय प्रताप सिंह घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

-इस मामले में कैसरगंज थाने में अजय सिंह की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

-पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।

-उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम अजय सिंह अपने कई सार्थियों संग पीड़ितों के घर पहुंचे और पूछताछ के बहाने घर से बुला ले गए।

-घर ले जाकर सभी को बंधक बना लाठी डंडों से पिटाई की गई।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है पीड़ितों का

क्या कहना है पीड़ितों का

-वहीं पीड़ित राजाराम ने आरोप लगाया कि घर से ले जाकर सभी को बंधक बनाने के बाद तालिबानी अंदाज में सभी को पीटा गया।

-आरोप है कि पिटाई के दौरान दौरान पेट्रोल डालने व कंरट लगाने का प्रयास किया गया।

-सूचना पर एएसपी, सीओ, एसओ भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बंधक बना पिटाई किए जा रहे युवकों को मुक्त कराया।

-मौके से सभी आरोपी फरार हो गए।

क्या कहना है एसओ का

-एसओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गांव निवासी राजाराम ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस कोसौंपी थी।

-तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

-एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि नामजद आरोपियों में से ओम प्रकाश मनोज व बैजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

-जबकि फरार अन्य आरोपियों के लिए छापामारी की जा रही है।

Next Story