×

फोन पर पति ने बोला- तलाक..तलाक.. त...., तो पीड़िताओं ने लगाई न्याय की गुहार

By
Published on: 19 Jun 2017 5:42 AM GMT
फोन पर पति ने बोला- तलाक..तलाक.. त...., तो पीड़िताओं ने लगाई न्याय की गुहार
X

मेरठ: तीन तलाक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में दो मामले सामने आए हैं। दोनों महिलाओं को पति ने फोन पर तलाक दे दिया है। पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है।

फोन पर बोला तीन तलाक

-मामला मवाना रोड के खरदौनी गांव का है। अब्दुलापुर की रहने वाली नसीमा का निकाह खरदौनी गांव में इसरार के साथ करीब पांच साल पहले हुआ था।

-नसीमा के एक बच्ची पैदा होने के बाद उसका पति काम के सिलसिले में निकाह के एक साल बाद ही सऊदी अरब चला गया।

-इसके बाद वह सउदी अरब से वापस नहीं लौटा। पति के वापस नहीं लौटने पर वह अपने मायके में रहने लगी।

-नसीमा का आरोप है कि उसके फोन पर शनिवार रात को पति का फोन आया। ​पति ने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया।

-नसीमा ने भावनपुर थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मेरठ में लगाई न्याय की गुहार

-सहारनपुर की रहने वाली आसमां ने बताया कि 2 साल पहले उसका निकाह सहारनपुर शाहनवाज से हुआ था।

-6 महीने पहले वह आसमा और बेटे के साथ गंझेडी पहुंचा था। वहां वह एक रात रूका और चला गया था।

-चार दिन बाद वह ससुराल पहुंची, लेकिन पता चला कि वह सऊदी अरब चला गया।

-पीड़ित महिला ने बताया कि उसे सऊदी से फोन पर तलाक दे दिया। पीड़िता सहारनपुर के गंझेडी की रहने वाली है।

-पीड़िता ने मेडिकल परिसर में रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र पर न्याय की गुहार लगाई है।

Next Story