×

फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, दो सगे भाइयों की कर दी हत्या

Newstrack
Published on: 11 April 2016 3:37 PM GMT
फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, दो सगे भाइयों की कर दी हत्या
X

देवरिया: फसल कटाने के विवाद को लेकर दो सगे भाईयों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है।

क्या है मामला ?

-घटना यूपी के देवरिया सदर कोतवाली इलाके के फुलवरिया करन गांव की है।

-पुलिस क्षेत्राधिकार सदर सुशील सिंह ने Newztrack को बताया कि शनिवार रात 2 सगे भाई अनिल तिवारी (32 ) और चंद्रमोहन तिवारी (30) अपनी गेहूं की फसल की कटाई कैम्पाईन मशीन से करा रहे थे।

-पड़ोस के गांव के कुछ लोग फसल काट रही कैम्पाईन मशीन को अपने खेत में ले जाने लगे।

-जिसका दोनों भाईयों ने विरोध किया।

-इसी बात पर लोगों ने दोनों की तलवार और फरसे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

-दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

-पुलिस ने 4 लोगों दयाशंकर, छोटू, चंद्रमा और बालेश्वर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

-पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story