VIDEO: आधी रात में पुलिस की दबंगई- प्रेग्नेंट महिला से हाथापाई, फिर कुत्ते पर गोली चलाई

ताजनगरी आगरा में दबिश देने गए दारोगाओं की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि दो दरोगाओं ने न सिर्फ सर्विस रिवॉल्वर से पालतू कुत्ते पर फायरिंग की बल्कि घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके साथ बदतमीजी भी की है। दारोगा द्वारा की गई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

tiwarishalini
Published on: 25 Sep 2016 12:13 PM GMT
VIDEO: आधी रात में पुलिस की दबंगई- प्रेग्नेंट महिला से हाथापाई, फिर कुत्ते पर गोली चलाई
X

आगरा: ताजनगरी आगरा में दबिश देने गए दारोगाओं की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि दो दरोगाओं ने न सिर्फ सर्विस रिवॉल्वर से पालतू कुत्ते पर फायरिंग की बल्कि घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की है। दारोगा द्वारा की गई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है मामला?

-घटना थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित कॉलोनी की है।

-जहां दौलत सिंह के बेटे भूपेंद्र सिंह के खिलाफ प्रशांत ने कोर्ट में 420 का मुकदमा दर्ज कराया था।

-शनिवार रात को इंडस्ट्रियल एरिया के चौकी इंचार्ज राजेश पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ दौलत सिंह के घर पर भूपेंद्र को पकड़ने के लिए दबिश देने गए थे।

-भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी ले रखा है।

यह भी पढ़ें ... VIDEO में देखिए दबंगों का कहर: दिनदहाड़े तीन को मारी गोली, CCTV में कैद वारदात

प्रेग्नेंट महिला से की हाथापाई

-भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे दो दारोगा कई पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर दबिश देने पहुंचे।

-घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था।

-घर में मौजूद उनके छोटे भाई की पत्नी वंदना सिंह ने पुलिस कर्मियों को इस बारे में बता भी दिया।

-इसके बावजूद वे घर में घुस गए और घर की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए हाथापाई की।

पालतू कुत्ते पर की फायरिंग

-परिजनों के अनुसार दारोगा ने महिलाओं को डराने के लिए उनके पालतू कुत्ते पर फायरिंग भी की।

-हालांकि निशाना चूक जाने के वजह से उनका कुत्ता बच गया।

-दरोगा की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

-विक्टिम फैमिली अब दबंग दरोगा राजपाल सिंह और उसके साथ आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहा है।

आगे की स्लाइड में देखिए सीसीटीवी में कैद पुलिस की दबंगई

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story