×

संघ कार्यकर्ता, इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश यादव (62) रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकले थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और हथियार वहीं छोड़कर भाग गए

SK Gautam
Published on: 30 March 2019 7:12 AM GMT
संघ कार्यकर्ता, इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या
X

सोनभद्र (उप्र): उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को सुबह सैर के लिए निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी देखें: सपा ने कानपुर से राम कुमार और गोरखपुर से रामभुआल निषाद को दिया टिकट

पुलिस अधीक्षक एस टी पाटिल ने बताया कि स्थानीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश यादव (62) रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकले थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और हथियार वहीं छोड़कर भाग गए। इस घटना में यादव की मौत हो गई।

ये भी देखें:वाराणसी: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण आज करेंगे रोड शो

यादव के दामाद कृष्ण कांत ने बताया कि उनके ससुर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए थे।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(भाषा)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story