×

अज्ञात शख्स ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, मां के साथ सो रही थी विक्टिम

मां के साथ सो रही एक नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट में किसी अज्ञात शख्स ने शुक्रवार को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई अपनी बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को हैलट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।

tiwarishalini
Published on: 28 Oct 2016 11:36 PM GMT
अज्ञात शख्स ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, मां के साथ सो रही थी विक्टिम
X

कानपुर: मां के साथ सो रही एक नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट में किसी अज्ञात शख्स ने शुक्रवार को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई अपनी बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को हैलट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।

क्या है मामला ?

-मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के नया खेडा गांव का है।

-जहां बलवंत सिंह (काल्पनिक नाम) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

-बेटी कंचन (17) बेटा विभव (13) बेटी नेहा (09) (काल्पनिक नाम) गांव में ही रहते हैं।

-बीते गुरुवार रात कंचन अपनी मां के साथ सो रही थी।

-उनके बगल में विभव और नेहा सो रहे थे।

-तभी एक तेज धमाके की आवाज से सभी की नींद खुल गई और कंचन चिल्लाने लगी।

-कंचन के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी और वह खून से लथपथ तड़पने लगी।

यह भी पढ़ें ... महिला के साथ पकड़ा गया युवक, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली, डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान

विक्टिम की मां ने बताया ...

-विक्टिम की मां ने बताया कि किसी ने बेटी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी है।

-हम सभी एक साथ सो रहे थे।

-लेकिन मैंने और बेटी ने किसी को भी नहीं देखा कि यह काम किसने किया है।

-जब फायरिंग हुई तो सभी की नींद तो खुल गई लेकिन बेटी की हालत देख सभी लोग हैरान रह गए।

-वह गंभीर रूप से जख्मी थी। ब्लीडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

क्या कहना है पुलिस का ?

-महाराजपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा के मुताबिक इस घटना की जांच की जा रही है।

-उन्होंने कहा जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story