×

Unnao News: दो पक्षों में गोली और चाकू से हमला, एक की मौत तो दूसरा घायल

Unnao Crime News: शहर के तालिब सराय मोहल्ला में शनिवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को फायरिंग व चाकू चल गई। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

Network
Report Network
Published on: 3 July 2022 3:49 AM GMT (Updated on: 3 July 2022 4:12 AM GMT)
Unnao Crime News
X

Unnao Crime News (image credit social media)

Unnao Crime News: शहर के तालिब सराय मोहल्ला में शनिवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को फायरिंग व चाकू चल गई। एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली है। शहर के तालिब सरांय निवासी 45 वर्षीय एकलाख खान की पड़ोस में रहने वाले शेरू से रंजिश चलती है। एकलाख के भाई आफताब आलम के अनुसार शनिवार रात एकलाख घर के बाहर खड़ा था।

पड़ोस में रहने वाले शेरू अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तमंचे से गोली मार दी। कमर में गोली लगते ही वह चीख पड़ा और शेरू से भिड़ गया। इसी बीच उसके साथियों ने एकलाख की गर्दन व पेट पर चाकू से दो वार कर दिए। जिससे वह वहीं गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया।

अस्पताल ले जाते समय इमजेंसी के बाहर एकलाख की मौत हो गई। एसपी दिनेश त्रिपाठी व एएसपी शशि शेखर सिंह समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने अन्य साथी हमलावरों के साथ मोहल्ले में दहशत कायम रखने के लिए कई राउंड फायरिंग करते हुए सभी हमलावर फरार हो गए। गर्दन पर कई वार होने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

गिरफ्तारी के लिए चार टीम रवाना

हत्या की घटना के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुँचे। मृतक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर रवाना कर दिया। स्वाट टीम को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट किया गया। उधर कंट्रोल रूम में जिले में नाकेबन्दी करवा दी। गंगाघाट, सफीपुर, बांगरमऊ, सोहरामऊ, बिहार के बॉर्डर पर वाहनों की गहनता से चेकिंग शुरू कर दी। अन्य परिजन विदेश में रह वाहन की डेंटिंग पेंटिंग का करते हैं काम।

तालिब सराय मोहल्ला के रहने वाले एकलाख खान घर पर ई रिक्शा की बैटरी चार्जिंग का काम करते हैं। मोहल्ले वासियों के मुताबिक एकलाख के अन्य परिजन विदेश में गैरेज खोलकर वाहनों की डेंटिंग पेंटिंग का काम करते हैं। एकलाख अपने परिवार के साथ रहता था। शहर के तालिब सराय मोहल्ला में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने पर दहशत फैल गई। वारदात के बाद मोहल्ले वासी भी कोई तरह की जानकारी देने से कतरा रहे हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story