×

UP Crime News: फायरिंग व मारपीट की घटना आयी सामने, शाहजहांपुर में 2 और फिरोजाबाद में 6 लोग घायल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और फ़िरोज़ाबाद से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आयीं हैं। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 19 Aug 2021 4:31 AM GMT
Crime News
X

उत्तर प्रदेश पुलिस pic(Social Media)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कानून के बावजूद बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में फायरिंग और मारपीट, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गयी हैं। प्रदेश के शाहजहांपुर और फिरोजाबाद से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आयीं हैं। शाहजहांपुर में छेड़छाड़ विवाद मामले में फायरिंगहो गयी जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फ़िरोज़ाबाद में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे 6 लोग होे गए। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

फायरिंग में दो घायल

शाहजहांपुर में देर रात शहर के बीचोबीच सदर बाजार क्षेत्र में कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर है उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज pic(social media)

दरअसल शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र खिरनी बाग मोहल्ले में कल देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर फायरिंग की गई विवाद के पीछे छेड़छाड़ की घटना बताई जा रही है। खिरनी बाग मोहल्ले में दो युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसकी शिकायत उसने फरवरी में पुलिस से की थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया था। कल देर रात जब युवक अपने घर के बाहर खड़े होकर अपने मेहुल यादव दोस्त से बातें कर रहा था। इसी दौरान दो आरोपी युवक कार से वहां आए और दोनों को गालियां देने लगे। जब इन लोगों ने इसका विरोध किया तब कार सवार बदमाशों ने दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया।

जिसके बाद मोहल्ले के लोग बीच-बचाव करने आ गए। इसी दौरान दोनों बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जिसमें युवक और उसका दोस्त मेहुल यादव बुरी तरीके से घायल हो गया। इतने में कार सवार बदमाश फरार होने लगे तो लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे फूट गए लेकिन दोनों बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार का कहना है कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। फायरिंग एक पक्ष ने की या दोनों पक्षों से हुई असल कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहजहांपुर पुर से संजय कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

जमीनी रंजिश को लेकर चले लाठी डंडे, 6 लोग घायल

फिरोजाबाद के थाना नारखी के कायथा में दो पक्षो में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे दोनों पक्षो की तरफ से 6 लोग लहूलुहान हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। आरोप है कि एक पक्ष ने एम्बुलेंस को रास्ते मे रुकवाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मामला जमीनी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी देते घायल pic(social media)

बता दें कि मामला थानां नारखी के गाव कायथा का है। जहा बुधबार की देर शाम गाव में दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे दोनों पक्षो की तरफ से 6 लोग घायल हो गए। बताया गया कि लोकमन और सेब सिंह नामक दो पक्षो में जमीनी रंजिश को लेकर लाठी डंडो से मारपीट हो गयी। खूनी संघर्ष यहीं खत्म नही हुआ, लोकमन अपने परिवार के घायलांे को लेकर 108 एम्बुलेंस से फ़िरोज़ाबाद ट्रामा सेंटर इलाज के लिये जा रहे थे।

इसी दौरान सेव सिंह नामक पक्ष के लोगों ने कोटला ओर बत्रा के बीच मे एम्बुलेंस रुकवा कर घायलो को जमकर तारा पीटा। जिससे एम्बुलेंश चालक स्टाफ दहसत में आये गए, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलो के नाम है लोकमन ,नितेश, मुस्कान, उर्मिला देवी, दूसरा पक्ष है सेव सिंह और उसकी पत्नी राजन श्री हैं।

फिरोजाबाद से बृजेश राठौर की रिपोर्ट

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story