Husband Suicide in Bareilly: यूपी में एक और पति ने पत्नी से तंग आकर दी अपनी जान, बीवी ने लगाया था इंस्टाग्राम पर ऐसा स्टेटस

Husband Suicide in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक और युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदखुशी कर ली है उसने ऐसा अपनी बीवी के इंस्टाग्राम स्टेटस को देखकर ऐसा किया।

Shweta Srivastava
Published on: 10 April 2025 5:17 PM IST
Husband Suicide in Bareilly
X

Husband Suicide in Bareilly (Image Credit-Social Media)

Husband Suicide in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति काफी परेशान हो गया जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा था कि पति पत्नी में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद युवक ने गुरूवार को अपनी जान दे दी।

बरेली में पत्नी से परेशान एक और युवक ने दी अपनी जान

पत्नी से परेशान होकर पिछले कुछ समय में कई युवकों की ख़ुदकुशी की घटनाएं एक के बाद एक सामने आईं हैं। वहीँ ऐसा ही एक और मामला यूपी के बरेली से आया जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा स्टेटस लगा रखा था जिसे देखकर वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी।

ये मामला बरेली के मुंशीनगर का है जहां पर युवक को जेल भिजवाने का महिला ने स्टेटस लगाया था, जिसे देखकर युवक ने खुदकुशी कर ली। दरअसल पति-पत्नी में कई दिनों से विवाद चल रहा था और महिला अपने मायके में थी इज्जतनगर पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

आपको बता दें पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंशीनगर के आकांक्षा एन्क्लेव में रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसके भाई राज आर्य की शादी एक साल पहले 21 अप्रैल को शाहजहांपुर की लड़की से हुई थी। लेकिन पति-पत्नी में काफी समय से किसी बात को लेकर के विवाद चल रहा था। वहीं करीब 10 दिन पहले राज की पत्नी को उसके माता-पिता अपने साथ लेकर अपने घर चले गए थे तभी से वो अपने मायके में ही रह रही थी।

इतना ही नहीं राज आर्य के खिलाफ उसकी पत्नी ने महिला थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था और उसने आरोप लगाया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि महिला का भाई सिपाही है। वहीँ राज के भाई सुरेश ने बताया कि बुधवार को राज की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था कि वह आज राज को जेल भेज देगी। यह स्टेटस देखकर राज काफी परेशान हो गया। इसके बाद जेल जाने के डर से उसने खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई सुसाइड की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने फिलहाल राज के शव को कब्जे में कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं किसी भी तरीके के सुसाइड नोट के मिलने की भी कोई खबर नहीं है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story