×

Varanasi Crime News: बनारस में महिला डॉक्टर का मर्डर, नपुंसक कहने पर देवर ने ली जान

वाराणसी शहर की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर सपना दत्ता को उनके ही देवर ने हथौड़े और कैंची से मार कर हत्या कर दी।

Ashutosh Singh
Published on: 21 July 2021 12:09 PM GMT
Dalit youth brutally beaten to death
X

दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। सिगरा स्थित महमूरगंज इलाके में एक बड़ी वारदात हुई है। शहर की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर सपना दत्ता को उनके ही देवर ने हथौड़े और कैंची से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है।

एक सनसनीखेज वारदात की खबर काशी नगरी वाराणसी आई है जिसमें एक देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी अनिल कुमार दत्ता के मुताबिक उसकी भाभी उन्हें नपुंसक होने का ताना मारती थी। उसने बताया कि बुधवार की सुबह भी उन्होंने उसे नपुंसक कहा। इसी से नाराज होकर उसने हथौडे और कैंची से मारकर उनकी हत्या कर दी।

सपना दत्ता को उनके क्लिनिक में ही मारा गया

बताया जा रहा है की हमलावरों ने सपना दत्ता को उनके क्लिनिक में ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में डॉक्टर सपना दत्ता का नौकर भी सवालों के घेरे में है।


महिला डॉक्टर सपना दत्ता


नौकर के साथ मिलकर किया ये काम

बताया जा रहा है कि आरोपी देवर ने नौकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

कैंसर रोग विशेषज्ञ थीं सपना दत्ता

आपको बता दें कि डॉक्टर सपना गुप्ता शहर की प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ थीं। महमूरगंज के संत रघुवर नगर में उनका मकान था। मकान के एक हिस्से में वो अपना क्लिनिक चलाती थीं। सपना दत्ता के ससुर रजनीकांत दत्ता विधायक रह चुके हैं।

पारिवारिक विवाद

सूत्रों के मुताबिक सपना दत्ता और उनके देवर के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। और इसी विवाद में आरोपी अनिल दत्ता ने उनकी हत्या कर दी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story