×

सास की बात लगी नागवार, बहु ने खुद को किया आग के हवाले

Aditya Mishra
Published on: 10 Nov 2018 12:31 PM GMT
सास की बात लगी नागवार, बहु ने खुद को किया आग के हवाले
X

शाहजहांपुर: सास और बहू में अनबन की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। लेकिन यहां सास ने बहू से एक ऐसी बात कह दी। जो उसे नागवार गुजरी। उसने क्रोध में कमरे के अंदर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को झुलसी हुई हालात में अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जारी है।

ये है पूरा मामला

घटना थाना जलालाबाद के हरेवा गांव की है। यहां के रहने वाले राम करण की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। राम करण ने दूसरी शादी अपनी साली बिटोली देवी (25) से की थी। बिटोली देवी ने दो बेटियों को जन्म दिया। झुलसी महिला के मुताबिक आज दिन में उसकी 10 साल की बेटी छत से नीचे गिर गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

ये देखकर सास ने उसे डांट लगानी शुरू कर दी। उसके बाद गुस्से में सास ने मुझसें कहा ये अपनी बच्ची का ख्याल नहीं रख पाती है। जाकर मर जा। ये सुनकर बिटोली देवी को गुस्सा आ गया। उसने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसका आरोप है कि उसका पति सामने खड़ा रहा लेकिन उसने बचाने की कोशिश तक नहीं की। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। वह 99 प्रतिशत जल चुकी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जारी है।

अस्पताल का पक्ष

ईएमओ डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि महिला को जली हुई हालत में अस्पताल के अंदर भर्ती कराया गया है। उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसकी हालत गंभीर बनी है। इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर स्कूल कांड : पूर्व सांसद ने सीएम को लिखी चिट्ठी, कार्यवाही की मांग

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: भीषण एक्सीडेंट में दो एंबुलेंस ड्राईवर दोस्तों की दर्दनाक मौत

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर हादसा: बचाव कार्य में प्रशासन पर सुस्‍ती का आरोप, 5 घंटे से मलबे में फंसे मजदूर

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story