×

Sushil Kumar: पहलवान सुशील कुमार का पता चल गया, यूपी के इस जिले में हैं छिपे

Sushil Kumar: हत्या मामले में फरार पहलवान सुशील कुमार को मेरठ टोल प्लाजा पर देखा गया। जिसके बाद पुलिस टीम अलर्ट पर हैं।

Network
Reporter NetworkPublished By Shivani
Published on: 21 May 2021 6:04 AM GMT
Sushil Kumar: पहलवान सुशील कुमार का पता चल गया, यूपी के इस जिले में हैं छिपे
X

पहलवान सुशील कुमार दिखे कार में (Photo Social Media)

Sushil Kumar: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर पहलवान हत्याकांड (Sagar Wrestler Murder Case) में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार की लगातार तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच छापेमारी में जुटी हुई है। सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम भी घोषित है। पहलवान सुशील कुमार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। गुरुवार की रात हुए पहलवान सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में टोल प्लाजा पर देखा गया।

दरअसल, हत्या मामले में फरार पहलवान सुशील कुमार को मेरठ टोल प्लाजा के सीसीटीवी में रिकाॅर्ड किया गया है। उनका पता चलने पर पुलिस टीम अलर्ट पर हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, मेरठ के एक टोल प्लाजा की तस्वीर सामने आई, जिसमें एक कार के अंदर सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स को देखा गया। शख्स सुशील कुमार जैसा लग रहा है।

ओलंपियन सुशील कुमार के साथ एक अन्य शख्स भी कार में बैठा नजर आ रहा है। तस्वीर 6 मई को हुई विवाद के बाद की है। पुलिस उस कार की तलाश कर रही है जिसमें सुशील कुमार नजर आए थे।

क्या है सागर पहलवान हत्याकांड

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले छत्रसाल स्टेडियम में दो पहलवानों (Wrestlers) के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें पहलवान सागर की हत्या कर दी गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुशील कुमार का भी नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा एक फ्लैट को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि पहलवान सागर जिस फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहते थे, उस फ्लैट को सुशील खाली करवाना चाहते थे, जिसके लिए सुशील उन पर दबाव बना रहे थे। इसी मसले पर छत्रसाल स्टेडियम में देर रात दोनों गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें 5 पहलवान घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान सागर पहलवान की मौत हो गई।


पुलिस से छिप रहे सुशील कुमार केस में सुशील कुमार फरार हैं। पीड़ित पक्ष ने सुशील और उनके साथियों पर केस दर्ज कराया है, जिसके बाद से दिल्ली पुलिस को सुशील की तलाश है। इसे लेकर लगातार छापेमारी हो रही है, लेकिन वे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इस बीच सुशील का एक बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि "उस दिन वे हमारे साथी नहीं थे, यह घटना देर रात को हुई। इस मामले के लिए हमने खुद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है कि कुछ अज्ञात लोग हमारे परिसर में कूद गए और झगड़ कर रहे हैं। इस घटना के साथ हमारे स्टेडियम का कोई संबंध नहीं है।'

अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर सुशील बेकसूर हैं तो वह छिपे हुए क्यों हैं? वहीं अगर उन्होनें पुलिस में खुद शिकायत की है तो पुलिस ने उनके खिलाफ ही लुक आउट नोटिस और तलाश में इनाम क्यों घोषित किया?
सुशील क्यों पुलिस के सामने आकर मामले पर पूरी बात नहीं कर रहे हैं? आखिर क्यों वो कानून से डर रहे है। जानकारी ये भी है कि पुलिस ने सागर गुट के दो घायल साथियों के बयान दर्ज किए हैं। इन दोनों ने भी सुशील कुमार नाम लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को आगे बढ़ाते हुए सुशील और बाकी साथियों के घर पर लीगल नोटिस पहुंचा दी गई है।
Shivani

Shivani

Next Story