×

अगर नहीं आपके पास कोई काम तो जॉब सर्च करते समय बरतें सावधानी

tiwarishalini
Published on: 23 Sep 2017 1:18 PM GMT
अगर नहीं आपके पास कोई काम तो जॉब सर्च करते समय बरतें सावधानी
X

लखनऊ: क्या आप अच्छी जॉब की तलाश में हैं? क्या आपको अच्छी जॉब नहीं मिल पा रही है? अगर ऐसा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है कि जॉब सर्च करने के दौरान आप कुछ गलतियां कर रहे हों। अगर आप इन गलतियों से बचेंगे तो जॉब पाने में कामयाबी जरूर मिलेगी। जॉब खोजने वाले अधिकतर कैंडिडेट सोचते हैं कि कन्सल्टेंट या जॉब्स एजेंसी के साथ रेज्यूमे शेयर करना ही काफी होता है। इसके बाद वे इंटरव्यू कॉल का इंतजार करते रह जाते हैं। यह काफी नहीं है। इससे आप अपना कॅरियर और समय दोनों हो खराब करेंगे क्योंकि कंसल्टेंट कस्टमर के लिए काम करता है। इसके लिए उसे भुगतान किया जाता है।

कंसल्टेंट एम्प्लॉयर को जवाबदेह होता है, आपको नहीं। जब भी कोई रेज्यूमे कंसल्टेंट के साथ शेयर किया जाता है तो वह उसके डाटा बैंक में चला जाता है। आपके प्रोफाइल से मेल खाती हुई कोई वैकेंसी तुरंत मिल जाए, इसकी संभावना कम होती है। अगर बाद में वैकेंसी निकलती है तो कंसल्टेंट सबके साथ आपका रेज्यूमे भी लगा देता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि जॉब सर्च में आपका एक्शन बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको एम्प्लॉयर तक पहुंचने के प्रयास बढ़ाने चाहिए। प्रो$फेशनल नेटवक्र्स और जॉब पोर्टल्स पर अपना प्रोफाइल जरूर शेयर करना चाहिए। तभी अच्छी जॉब मिल पाएगी।

सबको न भेजें अपना सीवी

जॉब खोजने वाले कैंडिडेट्स हर संभावित ईमेल पर अपना रेज्यूमे भेज देते हैं। उन्हें लगता है कि इससे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी,लेकिन यह अप्रोच जॉब सर्च में समय खराब करने की तरह है। इसके बजाय टारगेट बनाकर ईमेल और रेज्यूमे भेजना चाहिए। इसके लिए आपको संबंधित व्यक्ति से कम्युनिकेशन भी करना चाहिए। इस तरह आप खास जरूरत के लिए अपनी योग्यताओं के अनुरूप रेज्यूमे भेज सकते हैं। इसके लिए पूरा रिसर्च जरूर करें।

बनायें खुद का बड़ा नेटवर्क

लोगों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार न करना बड़ी गलती हो सकती है। ज्यादातर नौकरियां रेफरेंस और उन लोगों के माध्यम से भरी जाती हैं, जिन्हें आप जानते हैं। नेटवॄकग की शुरुआत नौकरी की जरूरत से पहले ही कर दें। आप जितना ज्यादा लोगों से मिलेंगे और उनकी मदद करेंगे,आपका नेटवर्क भी उतना ही मजबूत होगा।

अपना व्यवहार संयमित रखें

कई बार फे्रश ग्रेजुएट्स सलेक्शन प्रोसेस के दौरान सही तरह से व्यवहार नहीं करते। कुछ समय पर फोन नहीं उठाते तो कुछ देर से इंटरव्यू के लिए पहुंचते हैं। एम्प्लॉयर ऐसा कैंडिडेट चुनना चाहते हैं जो विनम्र रहता है व सबका सम्मान करता है। एम्प्लॉयर के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए। सही व्यवहार से आपके चुने जाने की संभावना बढ़ जाती है।

झूठ बोलने से बचें

अक्सर कैंडिडेट दो तरह से गलत बात कहते हैं। कई कैंडिडेट रेज्यूमे में उपलब्धियों के बजाय जॉब डिस्क्रिप्शन बताते हैं। रेज्यूमे में उपलब्धियों पर फोकस करना चाहिए। कई कैंडिडेट इंटरव्यू में सिर्फ यह बताते हैं कि वे अपने रोल से क्या चाहते हैं। इसके बजाय आपको फर्म की चुनौतियों और उनके समाधान पर बात करनी चाहिए।

हमेशा हौसला बनाए रखें

लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक प्लान बनाएं और संसाधनों व समय के मुताबिक उसे पूरा करें। इसके लिए अपना हौसला बनाए रहें। आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होनी चाहिए। आपको इंडस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से मिलना चाहिए और उनसे जुडऩा चाहिए। अगर आप हिम्मत हार जाते हैं तो समझ लीजिए कि विफलता की तैयारी कर रहे हैं। रेस्पॉन्स का लंबे समय तक इंतजार करने से आत्मविश्वास कम होता है। इसलिए अपने मौजूदा काम और इंटरव्यू की तैयारी में जुटे रहें। समय के साथ खुद को मजबूत बनाते जाएं। तभी आपको सफलता मिलेगी।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story