HAPPY TEACHERS DAY 2024: देश के 5 ऐसे शिक्षक जो शिक्षा में लाए यूनिक TEACHING METHOD, जानें इनकी शिक्षण विधियां

HAPPY TEACHERS DAY 2024: देश में कैसे महान शिक्षक हैं जो शिक्षा क्षेत्र में कई नए अविष्कार कर रहे हैं और कई सृजनात्मक तरीके से अपनायी गयी शिक्षण विधियों से शिक्षा को नया रूप दिया. आइये जानते हैं देश के ऐसे ही महान शिक्षकों के बारे में

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 5 Sep 2024 4:37 AM GMT (Updated on: 5 Sep 2024 4:48 AM GMT)
HAPPY TEACHERS DAY 2024: देश के 5 ऐसे शिक्षक जो शिक्षा में लाए यूनिक TEACHING METHOD, जानें इनकी शिक्षण विधियां
X

TEACHERS DAY 5 SEPTEMBER 2024: आज 5 सितम्बर यानि शिक्षक दिवस है और शिक्षा जगत के नायक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस भी है I आज इस अवसर पर विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भारत के 82 शिक्षकों को सम्मानित कर रही हैं I इसमें यूपी के दो शिक्षक रविकांत द्विवेदी और श्याम मौर्य प्रकाश सहित अन्य राज्य के ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने शिक्षा देने के लिए कई तरीके अपनाये एवं शिक्षा को व्यवहारिक रूप से सरल बनाया I इनसे अलग हटकर देश में कई ऐसे महान शिक्षक हैं जो शिक्षा क्षेत्र में कई नए अविष्कार कर रहे हैं और कई सृजनात्मक तरीके से अपनायी गयी शिक्षण विधियों से शिक्षा को नया रूप दियाI आइये जानते हैं देश के ऐसे ही महान शिक्षकों के बारे में...

ऐसे शिक्षक जिन्होंने शिक्षा में अपनाई नयी शिक्षण विधियां

1-संजय पाण्डेय

उत्तर प्रदेश के संजय पाण्डेय ने सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की शिक्षा शुरू की। उन्होंने अपने स्कूल के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया।ये शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने वाले सच्चे प्रेरणास्त्रोत हैं और उन्होंने अपनी रचनात्मकता से न केवल बच्चों को प्रेरित किया है बल्कि शिक्षण प्रणाली को भी नया आयाम दिया है।

2-रंजीत सिंह दिसले

महाराष्ट्र के रंजीत सिंह दिसले ने अपनी कक्षा में बच्चों के लिए क्यूआर कोड वाली किताबों का उपयोग शुरू किया। इससे बच्चों को पढ़ाई में रुचि बढ़ी और समझ बेहतर हुई। उन्हें 'ग्लोबल टीचर प्राइज 2020' से सम्मानित किया गया।

3-अनीता कर्पात्रा

छत्तीसगढ़नई की अनीता ने शिक्षा को व्यावहारिक और रोचक बनाने के लिए विज्ञान की अवधारणाओं को गांव की गतिविधियों से जोड़ा। उन्होंने बच्चों को खेती, स्थानीय वनस्पतियों और प्रजातियों के बारे में सिखाया और उन्हें प्रयोगात्मक रूप से समझने का मौका दिया।

4-चिंतन पाठक

गुजरात के चिंतन पाठक ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया और गूगल फॉर्म्स व वीडियो सामग्री के जरिए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। लॉकडाउन के दौरान उनकी पहल से कई बच्चों को सीखने में मदद मिली।

5-अरविंद गुप्ता

महाराष्ट्र के अरविंद गुप्ता ने कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से बच्चों के लिए विज्ञान के मॉडलों को सरलता से बनाकर उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया। उनके मॉडल्स ने शिक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाया।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story