TRENDING TAGS :
SBI Clerk Mains Scorecard: एसबीआई क्लर्क मेंस का स्कोर कार्ड हुआ जारी, सिर्फ इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
SBI Clerk Mains Scorecard 2025: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के स्कोरकार्ड जारी कर दिये हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
SBI Clerk Scorecard 2025 Released
SBI Clerk Mains Scorecard 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोर कार्ड के जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने जूनियर एसोसिएट(Clerk) मेंस एग्जाम का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल थे वे अब अपने प्राप्तांक एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को हुआ था। इसमें 200 अंकों के कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे 40 मिनट थी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग निर्धारित थी। इससे पहले, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया था, और उसका परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित हुआ था। मेन्स परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 11 जून 2025 को जारी किया गया।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड(SBI Clerk Mains 2025 Scorecard Download Link)
-सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएंवेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment of Junior Associates” लिंक पर क्लिक करें
-अब “Marks Secured by the Candidates” लिंक पर जाएं
-अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें
-स्कोरकार्ड स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा
-स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें
अंतिम चरण में होगा लैंग्वेज टेस्ट
एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम में जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। इस चरण में सफल होने पर ही उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जायगी।
राज्यों के अनुसार इतनी निकली थी वैकेंसी
इस भर्ती के जरिये देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1894 पदों, मध्य प्रदेश में 1317 पदों, बिहार में 1111 पदों, दिल्ली में 343 पदों, राजस्थान में 445 पदों, छत्तीसगढ़ में 483 पदों, हरियाणा में 306 पदों, , उत्तराखंड में 316 पदों, झारखंड में 676 पदों, जम्मू एवं कश्मीर (UT) में 141 पदों, कर्नाटक में 50 पदों, गुजरात में 1073 पदों, लद्दाख (UT) में 32 पदों, पंजाब में 569 पदों, तमिलनाडु में 336 पदों, हिमाचल प्रदेश में 170 पदों, चंडीगढ़ (UT) में 32 पदों,पुडचेरी में 4 पदों, तेलंगाना में 342 पदों, आंध्र प्रदेश में 50 पदों, पश्चिम बंगाल में 1254 पदों, अंडमान निकोबार आइसलैंड में 70 पदों, सिक्किम में 56 पदों, ओडिशा में 362 पदों, महाराष्ट्र में 1163 पदों,त्रिपुरा में 65 पदों, केरल में 426 पदों, गोवा में 20 पदों, अरुणाचल प्रदेश में 66 पदों, असम में 311 पदों, मणिपुर में 55 पद, मेघालय में 85 पद, मिजोरम में 40 पदों, नगालैंड में 70 पदों, , लक्षद्वीप में 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।


