×

Firozabad News: जसराना सीट के मतगणना स्थल पर पथराव, पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Firozabad News: फिरोजाबाद में प्रमाण पत्र में हुई देरी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर पथराव कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को शांत करवाया।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Ragini Sinha
Published on: 11 March 2022 3:11 AM GMT
Clash in Firozabad
X

जसराना सीट पर सपा कार्यकर्ता का प्रदर्शन 

Firozabad News: फिरोजाबाद शिकोहाबाद मंडी समिति मतगणना स्थल में जनपद की पांच विधानसभाओं की मतगणना चल रही थी। चार विधानसभाओं के परिणाम शाम करीब सात बजे तक घोषित हो चुके थे, लेकिन जसराना को लेकर काफी देर तक असमंजस बना रहा। इस सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र लोधी और सपा के सचिन यादव के बीच मुकाबला था।

पुलिस बल ने करवाया शांत
कुछ तकनीकी कारणों से प्रमाण पत्र मे देरी हो रही थी। इस बात को लेकर मतगणना स्थल के बाहर खड़े सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने पथराव शुरु कर दिया। कुछ उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। तभी मतगणना स्थल से सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने पुलिस की मदद से लोगों को शांत रहने की अपील की। भीड़ ने पालिस द्वारा लगाई बेरीकेटिग को तोड़ डाला। पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानो ने करीब एक घण्टे तक की कड़ी मसक्कत के बाद उपद्रविपों को खदेड़ कर रास्ता खोल दिया।

जसराना सीट से सपा प्रत्याशी सचिन यादव
प्रशासन ने भी आनन-फानन मे सचिन यादव को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। यह मामला रात 9 बजे का है। जब जसराना सीट से सपा प्रत्याशी सचिन यादव को प्रमाण पत्र में प्रशासन द्वारा देरी की गई। जिसके विरोध में आकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने मतगणना स्थल पर पहुंचकर जमकर पथराव किया। पथराव की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसी बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में पथराव किया। हालांकि, सपा कार्यकर्ताओं ने मटसेना थाना पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा है पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे भी जाम हो गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी ने भी सपा कार्यकर्ताओं को समझाया और फिरोजाबाद के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से पथराव ना करने की अपील की, जिसके बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए।

इस बारे में एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी ने बताया प्रमाण पत्र में हुई देरी को लेकर कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया है। फिलहाल स्थिति को सामान्य कर लिया गया है। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि ग्रामीण ने पथराव करने वालों की पहचान कर ली है। ये एक पार्टी विशेष के लोगो ने किया है। रिपोर्ट दर्ज होगी।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story