×

Sonbhadra news: 14 लाख वोटर तय करेंगे 40 प्रत्याशियों का भविष्य, दो सीटें वोटिंग के लिए हैं खास

Sonbhadra news: सातवें चरण का मतदान कल होगा,सोनभद्र में 40 प्रत्य़ाशियों का भविष्य लगभग 14 लाख वोटर तय करेंगे। लेकिन इन दो सीटों के वोटरों के लिए रहेगा मतदान खास।

Kaushlendra Pandey
Published on: 6 March 2022 2:24 PM GMT
Sonbhadra
X
मतदाता कर्मचारियों की तस्वीर 

Sonbhadra News: जिले में विधानसभा के आखिरी चरण के लिए सोमवार को होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोनभद्र की चार विधानसभाओं में कुल 40 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 13,96,716 मतदाता इनकी किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे। इसके लिए जहां जिले के सभी मतदान बूथों पर तैयारियां की जाती रहीं। वहीं लोढ़ी स्थित पालिटेक्निक कालेज परिसर से 1614 पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों के लिए रवाना कर दी गई हैं।

नक्सल प्रभावित होने के नाते बिहार और झारखंड की सीमा से सटे राबटर्सगंज विधानसभा सीट और झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की सीमा से सटे दुद्धी विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान कराया जाएगा। वहीं ओबरा और घोरावल विधानसभा में सुबह सात से शाम छह तक वोट डाले जाएंगे। सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीमा क्षेत्र स्थित चेकपोस्टों को अलर्ट करने के साथ ही, सीमा पार आने-जाने वाले रास्तों पर बैरियर स्थापित कर सील कर दिया गया है।

सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों और लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। यूपी पुलिस के जवानों के अलावा लगभग नौ हजार पैरालिमिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। निगरानी के लिए भी टीमों को लगाया गया है।

सात लाख पुरूष, छह लाख महिला मतदाताओं पर टिका है चुनावी परिणामः

जिले मेें जहां चार विधानसभा हैं, वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 96 हजार 716 है। उसमें पुरुष मतदाता सात लाख 43 हजार 499, महिला मतदाता छह लाख 53 हजार 169 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 48 है। घोरावल विधानसभा में 12, राबटर्सगंज में दस, दुद्धी में दस और ओबरा विधानसभा में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी सीटोां पर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।


इस विधानसभा में इतने हैं वोटर

घोरावल विधानसभा में तीन लाख 94 हजार 49 मतदाता हैं। उसमें पुरुष मतदाता दो लाख आठ हजार 911 और महिला मतदाता एक लाख 85 हजार 124 हंै। अन्य वोटरों की संख्या यहां 14 है।

राबर्ट्सगंज विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 43 हजार 243 है। उसमें पुरुष मतदाता एक लाख 83 हजार 29 और महिला मतदाता एक लाख 60 हजार 202 हैं। अन्य की संख्या 12 है।

ओबरा विधानसभा में कुल मतदाता तीन लाख 27 हजार 490 है। उसमें पुरुष मतदाता एक लाख 75 हजार 948 हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 51 हजार 534 हैं। अन्य की संख्या महज आठ है।

दुद्धी विधानसभा में तीन लाख 31 हजार 934 मतदाता हैं। उसमें पुरुष मतदाता एक लाख 75 हजार 611 और महिला मतदाता एक लाख 56 हजार 309 हैं।

इनसेट

प्रमुख दलों के लिए अंतर्विरोध बड़ी चुनौती

सोनभद्र की सभी सीटों पर प्रमुख दलों के लिए अंतर्विरोध बड़ी चुनौती है। इस मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थिति राबटर्सगंज सीट की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां का चुनाव परिणाम जिले के कई सियासी दिग्गजों का भविष्य भी तय कर सकता है। -

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story