×

UP election 2022 Phase 6 voting: छठे चरण के चुनाव में 5 बजे तक इन जिलों में हुआ इतने फीसदी मतदान

Uttar Pradesh election 2022 phase 6 voting live: गुरुवार को 57 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी मैदान में हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 March 2022 9:30 AM GMT (Updated on: 3 March 2022 12:22 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 phase 6 Voting live: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के छठे चरण (6th phase election in up) के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर सहित 10 जिलों के कुल 57 विधानसभा क्षेत्रों में आज (गुरुवार) 03 मार्च 2022 को मतदान हो रहा है। आज गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों में आज मतदान हो रहे हैं।

बता दें, कि इसी चरण में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में भी वोटिंग हो रहा है। उनके खिलाफ चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) से सुभावती शुक्ला तथा आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में कई अन्य बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर रहेगी।

जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी उनमें लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, माता प्रसाद पांडेय, सतीश चंद्र द्विवेदी, स्‍वामी प्रसाद मौर्य, अजय कुमार लल्‍लू , सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम चौहान,जयप्रकाश निषाद, शलभ मणि त्रिपाठी प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 3 March 2022 9:58 AM GMT

    सिद्धार्थनगर: दोपहर 3 बजे तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत 45.60% रहा।

  • 3 March 2022 9:55 AM GMT

    सिद्धार्थनगर-बस्ती में EVM खराब,3 घंटे थमा मतदान

    -सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग को बताया कि सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा संख्या- 304 के बूथ नंबर- 96 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब है।

    -वहीं, बस्ती जिले की सदर विधानसभा संख्या- 310 के बूथ संख्या- 01 पर पिछले 3 घंटे से ईवीएम खराब है। सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की।

  • 3 March 2022 9:31 AM GMT

    इन जगहों पर ख़राब हैं EVM, चुनाव आयोग ले संज्ञान  

    -बस्ती जिले की कप्तानगंज विधानसभा संख्या- 308 के बूथ नंबर- 416 पर ईवीएम खराब है। समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत की तथा चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की गुजारिश की। 

    -सपा ने अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा संख्या- 279 के बूथ नंबर- 71 पर ईवीएम मशीन खराब होने की भी शिकायत की है।

    -वहीं, जलालपुर के मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या- 256 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान थमा हुआ है।  

  • 3 March 2022 9:23 AM GMT

    सपा का गंभीर आरोप- ग्राम प्रधान बूथ के अंदर, बीजेपी के लिए वोटिंग का बना रहे दबाव

    समाजवादी पार्टी ने आज एक अन्य ट्वीट में चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा संख्या- 357 के बूथ संख्या- 358 पर ग्राम प्रधान बूथ के अंदर बैठकर बीजेपी के समर्थन में मतदान का दबाव बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की।


  • 3 March 2022 9:12 AM GMT

    जनता के कहने पर अखिलेश से मिलाया हाथ : शिवपाल

    साल 2017 चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा,'जनता के कहने पर उन्होंने सपा अध्यक्ष और भतीजे अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है। शिवपाल यादव ने ये बात सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कही।

  • 3 March 2022 9:09 AM GMT

    बलिया में बीजेपी-निषाद पार्टी प्रत्याशी और सपा सुभासपा उम्मीदवार में झड़प

    बलिया: बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के असेगा गांव में झड़प। बांसडीह विधानसभा से बीजेपी और निषाद पार्टी से गठबंधन की प्रत्याशी केतकी सिंह और उनके समर्थकों के साथ सुभासप- सपा कार्यकर्ताओ की आज झड़प हो गई।जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।



  • 3 March 2022 8:58 AM GMT

    देवरिया में दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रवार मत प्रतिशत 

    रुद्रपुर             35 प्रतिशत

    देवरिया सदर   32.11 फीसदी

    पथरदेवा          32.68 प्रतिशत

    रामपुर कारखाना 41.23 फीसदी

    भाटपाररानी       34.83 प्रतिशत

    सलेमपुर            34.8 फीसदी

    बरहज               29 प्रतिशत

    जिले में कुल मत प्रतिशत 35.02 फीसदी रहा।  


    महराजगंज में दोपहर 1 बजे तक 35.39 फीसद मतदान

    फरेंदा- 32.6 प्रतिशत

    नौतनवा-35 फीसदी

    सिसवा- 38 प्रतिशत

    सदर- 34 फीसदी

    पनियरा- 37 प्रतिशत

  • 3 March 2022 8:49 AM GMT

    गठबंधन की सरकार आई, तो क्या कैबिनेट मंत्री बनेंगे? संजय निषाद ने दिया ये जवाब

    आज छठे चरण के लिए मतदान के बाद आज गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान मीडिया के लोगों ने संजय निषाद से सवाल किया, कि 'अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है, तो क्या उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा? इसके जवाब में संजय निषाद बोले, 'जब बीजेपी एक आम चायवाले के बेटे को प्रधानमंत्री बना सकती है, तो फिर एक निषाद के बेटे को कुछ भी बना सकती है।'

  • 3 March 2022 8:38 AM GMT

    सपा ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

    समाजवादी पार्टी ने छठे चरण के चुनाव के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, किबलिया जिले की बांसडीह विधानसभा संख्या- 362 के बूथ संख्या-132 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा, देवरिया जिले की बरहज विधानसभा संख्या- 342 के बूथ संख्या- 229, 330 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से इस संबंध में संज्ञान लेने की अपील की है।

    -साथ ही, संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा संख्या- 314 के बूथ संख्या-139 पर EVM खराब होने की भी बात कही है।

    -देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा संख्या- 341 के बूथ संख्या- 341 पर ईवीएम खराब होने की भी शिकायत की है।

  • 3 March 2022 8:24 AM GMT

    यूपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने आज परिवार के साथ विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जय प्रताप सिंह बांसी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ नरकटहा आदर्श बूथ पर मतदान किया। 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story