UP election 2022 phase 7 voting: यूपी के किन जिलों में 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने यहां

UP Election 2022 phase 7 Voting: आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों के लिए वोटिंग। 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 March 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 March 2022 12:52 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 Phase 7 Voting live News Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) आज 07 मार्च को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के 7वें और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्वांचल की इन 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज दो करोड़ से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्वांचल के जिन 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर आज मतदान हो रहे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान हो रहे हैं। इन जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद हैं। पोलिंग बूथों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा केंद्रीय बलों के जवान की भी तैनाती हुई है। इस अंतिम चरण में जिन बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह आदि के नाम प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 7 March 2022 2:05 AM GMT

    पीएम मोदी की अपील, वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।'

  • 7 March 2022 2:01 AM GMT

    मऊ जिले में मतदान केंद्र पर पहुंच रहे मतदाता

    मऊ जिले के शहरी तथा कई गांव में मतदान केंद्र पर सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हो चुका है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध खड़े दिख रहे हैं। बूथ पर महिला और पुरुष सभी में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

  • 7 March 2022 1:55 AM GMT

    इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान

    चंदौली के चकिया विधानसभा क्षेत्र, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बता दें, कि आज होने वाले मतदान में आधी से ज्यादा सीटों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

  • 7 March 2022 1:50 AM GMT

    मिर्जापुर में शुरू हुई वोटिंग, मतदाता कतारबद्ध  

    मिर्जापुर जिले में सुबह 7 बजे से शुरू मतदान शुरू हो चुका है। वोटर शांतिपूर्ण तरीके से लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर विधानसभा के रानी कर्णावती उच्च  प्राथमिक विद्यालय, पिंक बूथ पर मतदाताओं की कतार अब बढ़ने लगी है। 





  • 7 March 2022 1:41 AM GMT



  • 7 March 2022 1:40 AM GMT



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story