×

Kushinagar News: जनपद की सातों विधानसभा पर भाजपा एवं उनके सहयोगी दल का कब्जा, सपा नहीं खोल पाई खाता

Kushinagar News: जनपद के सातों विधानसभा पर भाजपा और उनके सहयोगी दल निषाद पार्टी का कब्जा हो गया है। वहीं, सपा खाता तक नहीं खोल पाई।

Mohan Suryavanshi
Report Mohan SuryavanshiPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 March 2022 5:35 PM GMT
UP Election Result 2022
X

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट 2022

Kushinagar News: जनपद के सातों विधानसभा पर भाजपा (BJP) और उनके सहयोगी दल का कब्जा हो गया है। कभी सपा का गढ़ माने जाने वाला जनपद इस वर्ष के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में खाता तक नहीं खोल पाया। हालांकि खड्डा को छोड़कर शेष छह विधान सभाओं में सपा दूसरे नंबर पर रही।

तमकुही राज विधानसभा में सबसे अधिक अंतर से हराया सपा प्रत्याशी

सबसे पहले जनपद के तमकुही राज विधानसभा (Tamkuhi Raj Assembly) की चर्चा की जाए तो यह जनपद की पूर्वी छोर पर बिहार सीमा से सटे है। यहां दो बार कांग्रेस के टिकट पर अजय कुमार लल्लू विधायक रहे। 2022 के चुनाव में तीसरे नंबर पर चले गए। तमकुही राज विधानसभा (Tamkuhi Raj Assembly) से भाजपा -निषाद पार्टी के गठबंधन ने डॉ. असीम कुमार को टिकट दिया। असीम कुमार ने सपा प्रत्याशी को हराया। डॉ. असीम ने जनपद के सातों विधान सभा में सबसे अधिक अंतर से सपा प्रत्याशी को हराया।

जनपद की सबसे हॉट सीट रही फाजिलनगर विधानसभा

तमकुही राज (Tamkuhi Raj Assembly) से सटे फाजिलनगर विधानसभा (Fazilnagar Assembly) जनपद की सर्वाधिक हॉट सीट बनी रही। जनपद सहित पूरे प्रदेश में इस सीट की चर्चा होती रही यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Former Cabinet Minister Swami Prasad Maurya) सपा के प्रत्याशी थे। भाजपा (BJP) ने भी विधायक गंगा सिंह कुशवाहा (MLA Ganga Singh Kushwaha) के बेटे सुरेंद्र कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया । भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह (BJP candidate Surendra Singh) काफी बढ़त के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य (Former Cabinet Minister Swami Prasad Maurya) हराकर चुनाव जीत गए।

  • चुनावी प्रचार के दौरान कुशीनगर विधानसभा सीट (kushinagar assembly seat) पर कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन भाजपा के पीएन पाठक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के बंटी राव को काफी अंतर से पराजित किया।
  • हाटा विधानसभा (Hata Assembly) में भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने सपा के रणविजय सिंह उर्फ मोहन सिंह को चुनाव हराया।
  • रामकोला सुरक्षित विधानसभा (Ramkola Secure Assembly) से भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गौड़ ने भासपा- सपा प्रत्याशी पूर्णमासी देहाती को भारी मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
  • खड्डा विधानसभा (khadda assembly) में सपा (SP) को मात खानी पड़ी। यहां भाजपा- निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी विजय कुशवाहा को पराजित किया। विजय कुशवाहा सपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन टिकट नहीं मिलने से निर्दल चुनाव लड़े थे।
  • पडरौना विधानसभा (Padrauna Assembly) में आरपीएन सिंह के खासम खास भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने सपा प्रत्याशी विक्रमा यादव को मात देकर पहली बार विधायक बनने में सफलता हासिल की है।

जीतने वाले सातों प्रत्याशी पहली बार पहुंचेंगे विधानसभा

जनपद के सातों विधानसभा में जीते भाजपा व उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी पहली बार विधानसभा में पहुंचेंगे। नए चेहरे पर दांव लगाना भाजपा के लिए हितकर हो गया। नए चेहरो ने कई पुराने दिग्गजों को मात दे दिया। आरपीएन सिंह का भाजपा में आना भी हुआ फायदेमंद कुशीनगर जनपद (Kushinagar District) में पहली बार 7 सीट पर भाजपा (BJP) और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हुआ है।

जानकारी इसके पीछे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री आरपीएन सिंह (Former Union Minister of State RPN Singh) का भाजपा में आना भी बता रहे है। आरपीएन सिंह (Former Union Minister of State RPN Singh) का जनपद के प्रत्येक विधानसभा में अच्छी पकड़ है। राजपरिवार से होने के कारण यहां के लोग इन्हें राजा कहते हैं । उन्होने हाटा, कसया, तमकुही पडरौना सहित सातो विधानसभाओं में भाजपा के लिए प्रचार कर वोट मांगा था।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story