×

UP Election Result 2022: सपा की महाराजी देवी से हारे बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह, जानें बाकी सीटों का हाल

UP Election Result 2022 अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह सपा की महाराजी देवी से चुनाव हार गए। चार सीटों में 2 पर बीजेपी को जीत मिली तो गौरीगंज सीट का देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 March 2022 5:45 PM GMT
UP Election 2022
X

यूपी विधानसभा चुनाव (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election Result 2022: गांधी - नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी में इस बार भी कांग्रेस (Congress) का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी वा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह (Former Union Minister Dr. Sanjay Singh) सपा की महाराजी देवी से चुनाव हार गए। चार सीटों में 2 पर बीजेपी (BJP) को जीत मिली तो गौरीगंज सीट (Gauriganj seat) का देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ। यहां बीजेपी प्रत्याशी ने काउंटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

17,727 वोटों से जीती महाराजी

चारों सीटों में काफी अहम मानी जाने वाली अमेठी सीट (Amethi Seat) पर सपा से गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी ने जीत दर्ज कराई है। महाराजी को जहां 87,242 वोट मिले वही भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह को 59,515 वोट ही मिले इस तरह महाराजी ने यह चुनाव 17,727 वोटों से जीत लिया। जबकि कांग्रेस के आशीष शुक्ला को महज 13967 वोट से ही संतोष करना पड़ा। उधर जगदीशपुर सीट से योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने भी जीत दर्ज कराई है। सुरेश को 88375 वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विजय पासी को 65899 वोट ही मिले। सुरेश पासी 22476 वोटों से जीत दर्ज कराई।

तिलोई और जगदीशपुर सीट भाजपा जीती

उधर, तिलोई सीट (Tiloi Seat) पर भाजपा विधायक मयंकेशवर शरण सिंह (BJP MLA Mayankeshwar Sharan Singh) को जीत मिली है। उन्हें 99307 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले पर सपा प्रत्याशी नईम को 71,470 वोट मिले। 27,837 वोटों से मयंकेशवर ने जीत दर्ज कराई। यहां कांग्रेस के प्रदीप सिंघल को 21,978 वोट मिले। गौरीगंज में सपा विधायक राकेश सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी को हार का मजा चखाया है।

तो वही गौरीगंज (Gauriganj) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी रहे राकेश प्रताप सिंह ने 78303 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मटियारी को 71,592 वोट मिले। 6711 वोटो से राकेश प्रताप सिंह ने आगे। चल रहे थे। अचानक मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी धरने पर बैठ गए फिलहाल देर रात तक गौरीगंज का परिणाम घोषित नहीं किया गया था।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रहे फतेह बहादुर को 28853 वोटो से ही संतुष्टि करनी पड़ी।

उधर जगदीशपुर (jagdishpur seat) में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार पासी को 89,111वोट मिले। उनके मुकाबले पर कांग्रेस के विजय कुमार पासी को 66,328 वोट मिले। सुरेश पासी ने विजय पासी को 22783 के भरी अंतराल से शिकस्त दी। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रही विमलेश कुमारी को 27757 वोट ही मिल सके।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story