×

Sonbhadra News: सोनभद्र में लहराया भगवा परचम, चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत

Sonbhadra News: सोनभद्र में भाजपा ने एक नया इतिहास रच दिया है। पहली बार भाजपा उम्मीदवारों को चारों सीटों पर जीत मिली है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 March 2022 4:40 PM GMT
BJP historic victory in all four assembly seats of Sonbhadra
X

जश्न मनाते समर्थक। 

Sonbhadra News: अंतर्विरोध और महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी के बावजूद जहां भाजपा ने सोनभद्र (Sonbhadra News) में भगवा परचम लहराने में कामयाबी पाइ है। वहीं पहली बार जिले की चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत ने एक नया इतिहास रच दिया है। राबर्ट्सगंज में विधायक भूपेश चौबे (MLA Bhupesh Choubey in Robertsganj), घोरावल में विधायक अनिल मौर्या (MLA Anil Maurya in Ghorawal), ओबरा में राज्यमंत्री संजीव गोंड़ (Minister of State Sanjeev Gond in Obra) और दुद्धी में भाजपा उम्मीदवार रामदुलार गोंड़ (BJP candidate Ramdular Gond in Duddhi) ने जीत दर्ज की है। इसको लेकर जहां भाजपा में जश्न का माहौल रहा। वहीं पार्टी कार्यकर्ता देर तक ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमते रहे। कार्यकर्ताओं के जश्न में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए जाने से होली के पहले ही, होली जैसा माहौल बना रहा।


  • घोरावल विधानसभा (Ghorawal Assembly) में विधायक डॉ. अनिल मौर्या ने एक लाख एक हजार 120 मत हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रमेशचंद्र दूबे को 24345 मतों से हराया। बसपा उम्मीदवार मोहन कुशवाहा 46814 मत के साथ तीसरे और कांग्रेस उम्मीदवार एवं बड़हर राजघराने की बहू विंदेश्वरी सिंह राठौर 10371 मत के साथ तीसरे स्थान पर रही।
  • राबटर्सगंज विधानसभा (Robertsganj Assembly) में भाजपा के विधायक भूपेश चैबे को 84354 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अविनाश कुशवाहा को 5905 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। बसपा के अविनाश शुक्ला 32799 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के कमलेश ओझा को महज 2478 मत मिले।

  • वहीं ओबरा (Obra Assembly) में राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने 78243 मत प्राप्त किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अरविंद गोंड़ सुनील को 26717 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीतने का रिकार्ड बनाया। यहां भी बसपा को तीसरा स्थान मिला। बसपा उम्मीदवार सुभाष खरवार को 20006 मत प्राप्त हुए। प्रियंका की पसंद रहे कांग्रेस उम्मीदवार को महज 4513 मत हासिल हो सके।
  • दुद्धी (Duddhi Assembly) में बेहद नजदीकी मुकाबले में भाजपा के रामदुलार गोंड ने सात बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री को 6723 मतों से शिकस्त देकर विजय हासिल की। यहां बसपा विधायक हरिराम चेरो 23825 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती पनिका महज 4519 मतदाताओं का ही विश्वास जीत पाईं।

2017 के मुकाबले कम हुआ जीत का अंतर

भाजपा ने 2017 में जहां राबटर्सगंज, ओबरा और घोरावल में एकतरफा जीत दर्ज की थीं। वहीं इस बार जीत का अंतर काफी कम रहा। राबटर्सगंज में पिछली बार लगभग 40538 मतों से जीत दर्ज करने वाली भाजपा इस बार 5905 मतों से ही जीत दर्ज कर पाई। इसी तरह घोरावल में 2017 में भाजपा ने 56656 मतों से जीत हासिल की थी। इस बार जीत का अंतर घटकर 24345 पर आ गया। ओबरा में पिछली बार भाजपा को 44269 मतों से जीत हासिल हुई थी। इस बार यह आंकड़ा घटकर 26717 पर आ गया।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story