TRENDING TAGS :
UP Politics: लखनऊ में अखिलेश यादव ने रविदास मल्होत्रा के समर्थन में किया रोड शो
UP Politics: शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुआ रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ आंबेडकर प्रतिमा के पास समाप्त हो गया।
Akhilesh Yadav, road show in Lucknow
UP Politics: अखिलेश यादव ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के समर्थन में शुक्रवार को रोड शो किया। रोड शो में भारी भीड़ जुटी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुआ रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ आंबेडकर प्रतिमा के पास समाप्त हो गया। रोड शो के दौरान दोनों तरफ सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। यहां के सपा के रविदास मल्होत्रा की टक्कर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से है।
राजनाथ सिंह यहां से लगातार दो बार से लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। लखनऊ में 20 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार की कल यानी 18 मई अंतिम दिन है। राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झांक दी हैं।
अखिलेश यादव को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुआ जो हिंदी संस्थान, हलवासिया मार्केट, मेफेयर तिराहा, क्रिस्टल लीना सिनेमा मोड़, लव लेन, गांधी आश्रम, हजरतगंज हनुमान मंदिर से होते हुए हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जा कर समाप्त हुआ। एक किलोमीटर से भी कम दूरी तय करने में अखिलेश यादव को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान सपा प्रत्याशा रविदास मेहरोत्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।