TRENDING TAGS :
LS Election 2024: अमित शाह का जगन मोहन पर हमला, बोले-आंध्र में विकास शून्य है, बेरोजगारी सबसे ज्यादा है
Lok sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन बाबू की सरकार ने किया है। लेकिन भूमाफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।
Amit Shah (Pic:Social Media)
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। विकास शून्य है, निवेश रूका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है।
उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन बाबू की सरकार ने किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं रुकी हुई हैं लेकिन भूमाफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।
Next Story