×

Lok Sabha Election : बसपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, आकाश और सतीश मिश्रा सहित इन नेताओं को मिली जगह

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 18 April 2024 12:07 PM GMT (Updated on: 18 April 2024 12:16 PM GMT)
Lok Sabha Election : बसपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, आकाश और सतीश मिश्रा सहित इन नेताओं को मिली जगह
X

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं को जगह दी गई है, इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद आकाश आनंद और सतीश मिश्रा का नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले पार्टी 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो चुकी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की जिन 13 सीटों पर मतदान होगा, उनमें शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच शामिल है। इन सीटों पर 18 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है और नामांकन की जांच 26 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के लिए चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। बसपा ने चुनाव आयोग को भी यह सूची भेज दी है।

बसपा की सूची में इन नेताओं को मिली जगह

1. राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

2. आकाश आनन्द

3. सतीश चन्द्र मिश्रा

4. विश्वनाथ पाल

5. उमाशंकर सिंह

6. राजकुमार गौतम

7. समसुद्दीन राईन

8. विजय वर्मा

9. नौशाद अली

10. अनिल पाल

11. संजय गौतम

12. भीमराव अम्बेडकर

13. रामनाथ रावत

14. उमाशंकर गौतम

15. जयवीर सिंह

16. गंगाराम गौतम

17. डॉ. सुशील कुमार उर्फ मुन्ना

18. अखिलेश अम्बेडकर

19. नरेन्द्र कुशवाहा

20. जितेन्द्र शंखवार

21. सूरज सिंह जाटव

22. प्रवेश कुरील

23. जाफर मलिक

24. डा. ओमकार सिंह

25. ब्रह्मस्वरूप सागर

26. दिनेश चन्द्रा

27. इन्दल राम

28. राजकुमार कुरील

29. प्रदीप गौतम

30. सुखराम प्रजापति

31. डॉ. राधेश्याम भारती

32. हेमराज वर्मा

33. विकास राजवंशी

34. राजेश्वर सिंह कुशवाहा

35. रामविलास गौतम

36. वीर सिंह अम्बेडकर

37. सुनील जाटव

38. राजकुमार कप्तान

39. ज्ञानचन्द्र शंखवार

40. अजय कुमार गौतम

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story